सम्बंधित जानकारी
- हेबेई में Covid 19 के मामले बढ़ने के बाद बीजिंग में अलर्ट, 90 लाख लोगों को लगाया टीका
- Corona World Update: विश्व में 8.88 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 19.13 लाख काल-कवलित
- Covid 19: भारत में सामने आए कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर बढ़ी
- प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी, 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार
- तेज प्रताप बोले- सबसे पहले पीएम स्वयं लगवाएं कोरोना का टीका, देश में जाएगा अच्छा संदेश
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस ने ली 50 हजार से ज्यादा की जान, कोरोना से मौतों के मामले में बना विश्व का पहला प्रांत
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस 50 हजार से ज्यादा मरीजों की जान ले चुका है और यह विश्व का पहला ऐसा राज्य है जहां वैश्विक महामारी कोविड-19 से इतनी अधिक मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा 39,471 मौत हो हुई हैं।
देश में इस जानलेवा वायरस का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र पर ही टूटा हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 57 और मरीजों की कोरोना वायरस से मृत्यु हुई जिसे मिलाकर महामारी से मरने वाल़ों की कुल संख्या 50,027 पर पहुंच गई।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3581 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 2,401 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 19 लाख 65 हजार 556 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 18 लाख 61 हजार 400 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 54 हजार 129 मरीज उपचाराधीन हैं।
विश्व में वायरस का सर्वाधिक प्रकोप अमेरिका में हुआ है जहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या दो करोड़ 21 लाख 29 हजार 231 पर पहुंच गई है और संक्रमण से तीन लाख 72 हजार 384 मरीजों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)
