शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. More than 18 thousand new cases of corona surfaced in India
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 जनवरी 2021 (12:52 IST)

Covid 19: भारत में सामने आए कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर बढ़ी

Covid 19: भारत में सामने आए कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर बढ़ी - More than 18 thousand new cases of corona surfaced in India
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते क्रम में 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से सक्रिय मामलों की दर 2.15 फीसदी रह गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,222 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार से अधिक हो गया। इसी दौरान 19,253 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1 करोड़ 56 हजार 651 हो गई। सक्रिय मामले 1259 घटकर 2.24 लाख रह गए हैं। इसी अवधि में 228 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,50,798 हो गया है।
देश में रिकवरी दर 96.41 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 730 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 53,006 हो गई है। राज्य में 2,890 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 18.58 लाख हो गया है, वहीं 73 और मरीजों की मौत से मृतकों की 49,970 हो गई है। केरल में सक्रिय मामले 205 घटकर 64,434 रह गए हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों की तादाद 7.33 लाख हो गई है जबकि 23 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,257 हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब इनकी संख्या 3779 रह गई है, वहीं 10 और मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,654 हो गई है। दिल्ली में 6.14 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 310 बढ़कर 9,448 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,134 हो गया है तथा अब तक 9.04 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्रप्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले 10 बढ़कर 2,832 हो गए। राज्य में अब तक कोरोना से 7,127 लोगों की मौत हुई है और 8.74 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 252 कम होकर 11,535 रह गए। इस महामारी से 8,469 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.71 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,432 रह गई है तथा अभी तक 12,208 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.05 लाख मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 1,972 रह गए हैं, वहीं 3.27 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 1,890 हो गई है। तेलंगाना में सक्रिय मामले 178 घटकर 4,822 रह गए हैं और 1,563 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.83 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
 
पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 231 कम होकर 8,245 रह गए हैं और 9902 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.40 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 32 बढ़कर 3007 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.60 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5,437 मरीजों की जान जा चुकी है।
मध्यप्रदेश में सक्रिय मामले 204 कम हुए हैं और इनकी संख्या 8,324 रह गई है तथा अब तक 2.35 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,691 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 186 बढ़कर 9,045 रह गए हैं। राज्य में 2.75 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं 15 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3,469 हो गई है।
 
गुजरात में सक्रिय मामले 8,149 रह गए हैं तथा 4,335 लोगों की मौत हुई है और 2.38 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 186 घटकर 4,075 रह गए हैं। राज्य में कोरोना से 1,428 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.49 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2943, राजस्थान में 2727, जम्मू-कश्मीर में 1907, उत्तराखंड में 1562, असम में 1059, झारखंड में 1043, हिमाचल प्रदेश में 955, गोवा में 744, पुड्डुचेरी में 636, त्रिपुरा में 388, मणिपुर में 364, चंडीगढ़ में 326, मेघालय में 143, सिक्किम में 129, लद्दाख में 127, नगालैंड में 83, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 8 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दिल्ली में भूकंप स्रोतों की पहचान के लिए सर्वेक्षण