शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 14,199 new cases surfaced in the country
Written By
Last Updated : सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (11:27 IST)

Coronavirus: देश में सामने आए 14,199 नए मामले, अब तक 1 करोड़ 11 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

Coronavirus: देश में सामने आए 14,199 नए मामले, अब तक 1 करोड़ 11 लाख लोगों को लगी वैक्सीन - 14,199 new cases surfaced in the country
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या करीब 4,500 कम रहने से सक्रिय मामले बढ़कर डेढ़ लाख के पार पहुंच गए। इस बीच देश में अब तक 1 करोड़ 11 लाख 16 हजार 385 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,199 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों में 4,421 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या अब 1.50 लाख से अधिक हो गई है।
रिकवरी दर घटी : पिछले 24 घंटों के दौरान 9,695 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार 410 हो गई है। इसी अवधि में 83 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 56 हजार 385 हो गया। देश में रिकवरी दर घटकर 97.22 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.36 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है।
 
केरल शीर्ष पर : देश का दक्षिणी राज्य केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है। हालांकि सक्रिय मामले 290 कम हुए हैं और सबसे अधिक 4,345 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले घटकर 58,593 रह गए हैं वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.71 लाख हो गया है जबकि 15 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4089 हो गई है।
महाराष्ट्र में  सक्रिय मामले बढ़े : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 4519 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 54,149 हो गई है। राज्य में 2417 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.94 लाख हो गई है जबकि 35 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,788 हो गया है।
दिल्ली में सक्रिय मामले घटे : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले घटकर 1071 रह गए हैं वहीं 2 मरीजों की मौत से अब तक मरने वालों की संख्या 10,900 लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है जबकि 6.25 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 58 बढ़कर 6055 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,294 हो गया है तथा अब तक 9.29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 30 घटकर 1701 हो गए हैं और 1625 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.94 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
 
आंध्रप्रदेश में सक्रिय मामले बढ़े : आंध्रप्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 620 हो गए हैं। वहीं 72 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.81 लाख से अधिक हो गई है जबकि 7167 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4109 रह गई है तथा अभी तक 12,460 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.31 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
यूपी-बंगाल में मामले घटे : आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 2370 रह गए हैं, वहीं इस महामारी से 8,715 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.91 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3525 रह गए हैं और 10,249 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.59 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 136 बढ़कर 3019 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.69 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5754 मरीजों की जान जा चुकी है।
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मामले बढ़े : मध्यप्रदेश में सक्रिय मामले 57 बढ़कर 2051 हो गए हैं तथा अब तक 2.53 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3854 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 10 बढ़कर 3112 हो गए हैं। राज्य में 3.03 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं 5 और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3800 हो गई है। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 1690 रह गए हैं तथा 4405 लोगों की मौत हुई है और 2.61 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले बढ़कर 537 रह गए हैं। राज्य में कोरोना से 1535 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.60 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
 
कोरोना से हुईं मौतें : कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3042, राजस्थान में 2785, जम्मू-कश्मीर में 1954, ओडिशा में 1914, उत्तराखंड में 1687, असम में 1092, झारखंड में 1085, हिमाचल प्रदेश में 995, गोवा में 787, पुड्डुचेरी में 663, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 349, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नगालैंड में 91, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 10 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
वैश्विक बाजारों के नरम संकेतों से सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 15 हजार अंक के नीचे