गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. कॉन्टिनेंटल फूड
  4. Chocolate Cream Cake
Written By

हैप्पी न्यू ईयर पर ऐसे बनाएं चॉकलेटी-क्रीमी डिलीशियस केक, पढ़ें 8 टिप्स

हैप्पी न्यू ईयर पर ऐसे बनाएं चॉकलेटी-क्रीमी डिलीशियस केक, पढ़ें 8 टिप्स। Chocolate Cream Cake - Chocolate Cream Cake
सामग्री- 
 
मैदा 1 प्याला, क्रीम 2 बड़े चम्मच, चीनी (पिसी हुई) 2 प्याले, कोको पावडर 1 प्याला, नमक 1/2 चम्मच, बेकिंग सोड़ा 1 छोटा चम्मच, ऑरेंज एसेंस 1 बड़ा चम्मच, मक्खन 1 बड़ा चम्मच, दही 1 प्याला। 
 
आइसिंग के लिए सामग्री- 
 
मक्खन 3 बड़े चम्मच, कोको पावडर 1/4 प्याला, कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़े चम्मच, आइसिंग शक्कर 1 प्याला। 
 
विधि- 
 
* सर्वप्रथम मैदा, कोको पावडर, नमक व बेकिंग सोड़े को एक साथ छान लें। 
 
* एक कटोरे में दही, मक्खन, एसेंस लेकर फेंटें। 
 
* क्रीम में धीरे-धीरे पिसी चीनी मिलाएं। 
 
* दही का मिश्रण मिलाकर बुलबुले उठने तक फेंटें। 
 
* अब मैदे का मिश्रण मिलाकर फेंटें। 
 
* केक पैन को घी लगाकर चिकना करें, उस पर थोड़ा-सा मैदा बुरकें। 
 
* घोल को पैन में डालें। 
 
* पहले से गर्म ओवन में रखकर धीमें तापमान पर करीब 30-40 मिनट तक बेक कर चॉकलेटी-क्रीमी डिलीशियस केक सर्व करें।