सम्बंधित जानकारी
- फ्लैट के सेप्टिक टैंक से मिले बांग्लादेशी सांसद के मांस के टुकड़े और बाल
- Pune car accident: अदालत ने पब तथा बार संचालकों को शराब परोसने की सीमा तय करने को कहा
- दिल्ली में क्यों पड़ रही है जानलेवा गर्मी, नजफगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार
- असम में चक्रवात रेमल से हुई भारी बारिश, 2 लोगों की मौत व 17 घायल
- कर्नाटक सरकार ने कसा शिकंजा, प्रज्वल को दिया 31 मई तक SIT के सामने पेश होने का निर्देश
Chhattisgarh: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, हथियार और सामान बरामद
Encounter between security forces and Naxalites: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों (security forces) ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद्देपारा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया है।
उन्होंने बताया कि मद्देड थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बद्देपारा के करीब था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
2 नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद : अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अभी तक 2 नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। इस घटना में कुछ अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
