शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tanushree dutta reveals dark side of bollywood exploitation claims
Last Modified: शनिवार, 14 मार्च 2026 (12:14 IST)

तनुश्री दत्ता ने खोला इंडस्ट्री का काला सच, बताया नए कलाकारों को कैसे फंसाया जाता है

Tanushree Dutta
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भले ही अब फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हो, लेकिन वह अपने बेबाक बयानों की वजह से तहलका मचा देती है। तनुश्री अक्सर फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधती रहती हैं। तनुश्री ने हाल ही में ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध के पीछे छिपे अंधेरे पर बात की।
 
मेरी सहेली पॉडकास्ट में तनुश्री दत्ता ने कहा कि कई नए कलाकारों को पहले तारीफ और वादों का लालच दिया जाता है, फिर उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में फंसा लिया जाता है। जिस तरह बचपन में माता-पिता हमें अजनबियों से चॉकलेट न लेने की सलाह देते हैं, उसी तरह इंडस्ट्री में भी 'डिजायर और एम्बिशन' की चॉकलेट खिलाकर युवाओं का शोषण किया जाता है।

तनुश्री के अनुसार, शोषण करने वाले लोग प्रतिभा को नहीं, बल्कि कलाकार की मजबूरी को पहचानते हैं। वे कहते हैं, 'आप तो हीरोइन बनोगे' या 'आप बहुत हैंडसम हो', और यही झूठी प्रशंसा नए लड़कों और लड़कियों के लिए जाल बन जाती है। पहले चढ़ते हैं, फिर बोलते हैं इनसे मिल लो, वहां मिल लो। आपकों बहुत संयम में रहना पड़ता है। 
 
तनुश्री का कहना है कि इंडस्ट्री केवल 'सक्सेस स्टोरीज' दिखाती है। लेकिन उन हजारों लोगों का क्या जो शोषण के बाद टूटकर वापस लौट जाते हैं या गलत धंधों (वेश्यावृत्ति) में धकेल दिए जाते हैं? अगर उनके बोलने से चार जिंदगियां भी बचती हैं, तो उनका उद्देश्य पूरा हो जाएगा।
 
तनुश्री दत्ता और पुराने विवाद
तनुश्री दत्ता केवल आज ही मुखर नहीं हैं, बल्कि वे बॉलीवुड में सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाली पहली प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का अरोप लगातार सनसनी मचा दी थी। इसके बाद भारत में मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी। 
 
तनुश्री ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाया था कि फिल्म 'चॉकलेट' (2005) के सेट पर उन्होंने उन्हें कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा था, जबकि वह शॉट उनका था भी नहीं। एक्ट्रेस ने 2023 में दावा किया था कि 'बॉलीवुड माफिया' उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने अपनी कार के ब्रेक फेल होने और खाने में जहर मिलाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें