1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hansika motwani first post after divorce with sohael kathuria
Last Modified: शुक्रवार, 13 मार्च 2026 (15:26 IST)

सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट, लिखी यह बात

Hansika Motwani divorce
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी शादी के 4 साल बाद अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले चुकी हैं। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। हंसिका ने अपनी बेस्टफ्रेंड के एक्स हसबैंड संग शादी रचाई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों को अहसास हुआ कि उनके स्वभाव, विचारों और जीवनशैली में काफी अंतर है। 
 
हंसिका और सोहेल जुलाई 2024 से ही अलग रह रहे थे। हंसिका ने इस तलाक के बदले किसी भी तरह की एलिमनी या 'स्त्रीधन' की मांग नहीं की है। उनके कानूनी प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि हंसिका का उद्देश्य केवल गरिमा के साथ इस रिश्ते को खत्म करना और अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना था।
 
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "Chardi Kala Always"। यह एक पंजाबी मुहावरा है जिसका अर्थ है 'हर परिस्थिति में उच्च मनोबल और आशावाद बनाए रखना'। 
 
फैंस इसे हंसिका मोटवानी के नए जीवन की शुरुआत और मजबूती के संकेत के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने इस मुहावरे के जरिए जता दिया कि वे मुश्किल वक्त में भी पॉजिटिविटी ढूंढ रही हैं। 
 
हंसिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने फोटोशूट, ट्रैवल और फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
शिखर धवन के साथ लौट रहा Battleground Season 2, इस दिन Amazon MX Player पर होगा प्रीमियर