सम्बंधित जानकारी
- मोनालिसा को पसंद आया साउथ इंडिया, फरमान खान संग शादी के बाद केरल में बसाएंगी नया आशियाना!
- क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का था सपना, लेकिन किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड एक्ट्रेस, गीता बसरा की अनसुनी कहानी
- 'धुरंधर: द रिवेंज' में दिखेगा साल का सबसे बड़ा फेस-ऑफ, रणवीर सिंह से टकराते नजर आएंगे अर्जुन रामपाल
- क्रिस्प व्हाइट्स से लेकर बोल्ड रेड तक: यंग बॉलीवुड दिवाज के समर फैशन लुक्स
- अरबाज खान ने दिया पिता सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट, जल्द हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज
ओटीटी सीरीज 'कप्तान' का पहला पोस्टर रिलीज, पुलिस अफसर के किरदार में दिखे साकिब सलीम
Amazon MX Player ने अपनी ओरिजिनल सीरीज कप्तान का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें मुख्य भूमिका में साकिब सलीम नजर आ रहे हैं। सीरीज़ में साकिब समरदीप सिंह नाम के एक समर्पित पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो बदले की आग और एक ईमानदार अफसर होने की जिम्मेदारी के बीच खुद को फंसा हुआ पाता है।
रॉ और दमदार बैकग्राउंड के साथ जारी किए गए इस पोस्टर में साकिब पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं, जो इशारा करता है कि यह कहानी काफी निजी, तीखी और एक्शन से भरपूर होने वाली है। दर्शकों ने अब तक साकिब को पुलिस अधिकारी के रूप में नहीं देखा है, लेकिन यह पोस्टर साफ दिखाता है कि वह इस किरदार के जरिए अपने अभिनय के नए आयाम पेश करने के लिए तैयार हैं।
कप्तान में साकिब सलीम के साथ कविता कौशिक, सिद्धार्थ निगम, वरुण बडोला, अनुष्का कौशिक, पूजा गोर और विक्रम कोचर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Amazon MX Player ने अपने 2026 कंटेंट स्लेट के दौरान साकिब सलीम की इस सीरीज़ कप्तान की घोषणा की थी। हालांकि, निर्माताओं ने अभी इसकी रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह सीरीज़ भारत भर के दर्शकों के लिए फ्री में उपलब्ध होगी।
