बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salim khan health update arbaaz khan says father recovering after brain hemorrhage
Last Modified: गुरुवार, 12 मार्च 2026 (17:12 IST)

अरबाज खान ने दिया पिता सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट, जल्द हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज

Salim Khan health update
बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को 17 फरवरी को माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अब प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 
 
हाल ही में सलीम खान के बेटे अरबाज खान ने अपने ‍पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। मुंबई में एक इफ्तार पार्टी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अरबाज खान ने अपने पिता की सेहत पर खुशी जाहिर की। जब उनसे सलीम खान की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "वह अब बेहतर हैं, उनकी स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।" 
जब अरबाज से उनके पिता के घर लौटने (डिस्चार्ज) के समय के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, 'जल्द ही।' हालांकि उन्होंने किसी निश्चित तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन उनके चेहरे के सुकून ने फैंस को बड़ी तसल्ली दी है।
 
सलीम खान के पुराने साथी और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भी हाल ही में उनसे मुलाकात की थी। जावेद अख्तर ने बताया था कि सलीम साहब अब कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं और उनकी रिकवरी काफी संतोषजनक है। 
 
क्या हुआ था सलीम खान को?
सलीम खान को 17 फरवरी, 2026 को ब्लड प्रेशर और मस्तिष्क में हल्की ब्लीडिंग की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर और आईसीयू में रखा गया था। 18 फरवरी को उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की गई, जिसके बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार देखा गया।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
क्रिस्प व्हाइट्स से लेकर बोल्ड रेड तक: यंग बॉलीवुड दिवाज के समर फैशन लुक्स