गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor rashmika mandanna kriti sanon cocktail 2 first look and release date
Last Modified: शुक्रवार, 13 मार्च 2026 (16:59 IST)

'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिकड़ी मचाएगी धमाल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Cocktail 2
साल 2012 में रिलीज सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कॉकटेल' की यादें आज भी फैस के दिलों में ताजा हैं। अब लगभग 14 साल बाद निर्देशक होमी अदजानिया इस फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग 'कॉकटेल 2' लेकर आ रहे हैं। 
 
मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज डेट की भी जानकारी दी गई है। 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की जोड़ी नजर आने वाली है। 
 
'कॉकटेल 2' का टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म से पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। शाहिद, रश्मिका और कृति ने अपने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'ज्यादा जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को सिनेमाघरों का रुख करें।' 'कॉकटेल 2' का टीजर आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ थिएटर में अटैच किया जाएगा। यानी 18 मार्च को जब 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो होंगे, तब दर्शकों को 'कॉकटेल 2' की पहली झलक देखने को मिलेगी।
 
वहीं 'कॉकटेल 2' इस साल 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पोस्टर्स में फिल्म की वाइब काफी रिफ्रेशिंग और कूल नजर आ रही है।
 
पोस्टर में रश्मिका मंदाना सफेद प्रिंटेड ड्रेस और सनग्लासेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं। शाहिद कपूर सनसेट के बैकग्राउंड में एक कलरफुल शर्ट में चिल करते दिख रहे हैं। कृति सेनन कार की पिछली सीट पर पैर फैलाए आराम कर रही हैं। उनके पैर पर एक टैटू है जिस पर लिखा है—"Catch the Sea"।
ये भी पढ़ें
कभी तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, आज हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर