बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt film aakhri sawaal new poster and release date out
Last Modified: गुरुवार, 26 मार्च 2026 (13:10 IST)

'आखरी सवाल' से संजय दत्त का दमदार लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sanjay Dutt film Aakhri Sawaal
संजय दत्त की फिल्म 'आखरी सवाल' की सिर्फ पहली झलक ही सामने आई थी कि उसने खलबली मचा दी, जिसमें आजादी से पहले के दौर की अनकही सच्चाइयों को पहली बार दिखाया गया है। बढ़ती उत्सुकता के बीच, अब एक नया असरदार पोस्टर जारी किया गया है, जो अपने शानदार विजुअल्स के साथ बहुत कुछ कह रहा है। 
 
इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ​'आखरी सवाल' का यह पोस्टर वास्तव में उस गंभीरता और विषय की सही झलक है जिसे फिल्म में दिखाया गया है। 
 
एक बड़े 'क्वेश्चन मार्क' के बीच संजय दत्त का संजीदा चेहरा इस पोस्टर को काफी दिलचस्प बना रहा है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इसकी टैगलाइन इसे और भी दमदार बनाती है: “वो सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया।” यह अपने आप में इशारा करता है कि फिल्म एक ऐसे विषय पर आधारित है जिससे भारत लंबे समय से जूझ रहा है। 
 
इसके अलावा, 'आखरी सवाल' दर्शकों के सामने भारत के सबसे पुराने और एकजुट संगठनों में से एक, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' (RSS) की 100 साल की यात्रा की सच्ची कहानी लेकर आने वाली है, जिसकी स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। दर्शकों को एक ऐसी महत्वपूर्ण मीटिंग देखने को मिलेगी जिसने भारत के भविष्य को बदल दिया, यह फिल्म इतिहास की उन कहानियों से कहीं आगे जाएगी जो हमारी किताबों में भी नहीं मिलतीं। 
 
यह राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा के मूल विचार पर रोशनी डालती है और दर्शकों को उन सच्चाइयों से रूबरू कराने का वादा करती है जो अब तक अनकही और अनदेखी रही हैं। भारत के युवाओं के मन में इस संगठन को लेकर कई सवाल और गहरी उत्सुकता है, जो ज्यादातर लोगों के लिए एक रहस्य जैसा रहा है, क्योंकि यह संगठन खुद का प्रचार करने या प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में विश्वास नहीं रखता।
इस फिल्म में संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे सितारों की एक बेहतरीन कास्ट शामिल है। इतने अनुभवी और टैलेंटेड कलाकारों के साथ, यह फिल्म दर्शकों पर एक गहरा प्रभाव छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
​अभिजीत मोहन वारंग, जिन्होंने 2021 में मराठी ड्रामा 'पिकासो' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी, उन्हें 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में स्पेशल मेंशन मिला था। उन्होंने लगातार मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में शानदार फिल्में दी हैं। उनके कुछ कामों में 'डेजा वू', 'प्रेम प्रथा धूमशान', 'पिकोलो' और शॉर्ट फिल्म 'वर्चुअल रियलिटी' शामिल हैं।
 
​'आखरी सवाल' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा और धनराज नथवानी द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
क्या 'धुरंधर 2' में पगड़ी पहन रणवीर सिंह ने पी सिगरेट? वायरल तस्वीर पर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी