कियारा आडवाणी का 'Chocolate' अवतार, लेदर बॉडीकॉन ड्रेस में फैंस के उड़ाए होश
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनने के बाद एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक कर चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक अवॉर्ड इवेंट में अपने ग्लैमरस अंदाज से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाने वाली कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें साझा कर इंटरनेट पर 'आग' लगा दी है।
तस्वीरों में कियारा आडवाणी चॉकलेट ब्राउन कलर की फॉक्स लेदर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। यह ड्रेस उनके ऑवरग्लास फिगर को पूरी तरह से फ्लॉन्ट कर रही है। ड्रेस का डीप नेकलाइन और ऑफ शोल्डर पैटर्न उनके लुक को बोल्ड टच दे रहा है।
कियारा ने अपने इस डार्क शेड आउटफिट के साथ मिनिमल और ग्लोइंग मेकअप चुना है। उन्होंने अपनी आंखों को बोल्ड कोहल और मस्कारा से हाईलाइट किया है। कियारा ने बालों को सेंटर-पार्टेड रखते हुए लूज वेव्स में खुला छोड़ा है, जो उनके लुक में एक सॉफ्ट टच जोड़ रहा है।
तस्वीरों में कियारा एक से बढ़कर एक अंदाज में सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर दिखने वाला 'मदरहुड ग्लो' और उनकी कातिलाना मुस्कान ने फैंस को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है। फैंस उन्हें 'Real Life Jessica Rabbit' और 'Hot Mommy' जैसे टैग्स दे रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' में नजरआई थीं। अब वह जल्द ही साउथ स्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें