सम्बंधित जानकारी
- 'कॉकटेल 2' को 'A' सर्टिफिकेट मिलने पर भड़के शाहिद कपूर, बोले- फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं...
- प्रियंका चोपड़ा का इंटरनेशनल धमाका, एंजेलिना जोली संग शेयर करेंगी स्क्रीन
- ऑफिशियल होने से पहले ही खत्म हुआ धनुष और मृणाल ठाकुर का रिश्ता, आपसी सहमति से जुदा की राहें!
- जब जॉन अब्राहम की वजह से रोई थीं कैटरीना कैफ, सलमान खान ने यूं दिया था सहारा!
- पुष्पा 2 प्रीमियर हादसा: अल्लू अर्जुन को मिला कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, चार्जशीट में बनाए गए आरोपी नंबर 11
मेट गाला में शिरकत करने गईं रिया कपूर को लगा झटका, करोड़ों के ईयररिंग्स हुए चोरी
मनोरंजन जगत और फैशन इंडस्ट्री को हैरान कर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता और जानी-मानी फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर के कीमती डायमंड और पन्ना जड़े झुमके चोरी हो गए हैं। चोरी गए इन आभूषणों की कुल कीमत लगभग 1.35 करोड़ रुपये आंकी गई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि ये ईयररिंग्स रिया कपूर की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के हैंडबैग से गायब हुए हैं, जिसकी भनक टीम को न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद लगी। मुंबई की सहार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ियां जोड़ते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेट गाला के लिए किराए पर लिए गए थे आभूषण
जानकारी के अनुसार, अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 'मेट गाला' में आमंत्रित किया गया था। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में स्टाइलिंग के लिए रिया कपूर की टीम ने मुंबई के दो बेहद नामचीन और बड़े ज्वैलर्स से भारी-भरकम कीमत के आभूषण रेंट पर लिए थे।
इन आभूषणों को सुरक्षित रखने और ले जाने की जिम्मेदारी रिया के साथ पिछले सात सालों से काम कर रही उनकी भरोसेमंद सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह को सौंपी गई थी। सवलीन ने इन दोनों आभूषणों के बॉक्स को अपने पर्सनल हैंडबैग में रखा था।
न्यूयॉर्क के होटल में खुला राज
इस सफर और घटनाक्रम का जो टाइमलाइन सामने आया है, उसने पुलिस के सामने एक बड़ी पहेली खड़ी कर दी है। 27 अप्रैल को रिया कपूर, मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह और टीम के अन्य सदस्य रात करीब 10:25 बजे एमिरेट्स की फ्लाइट से मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए।
28 अप्रैल की सुबह टीम दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर अमेरिका के लिए उड़ान भरी। उसी शाम फ्लाइट न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। टीम एयरपोर्ट से सीधे 'द पियरे होटल' पहुंची और चेक-इन किया।
होटल के कमरे में पहुंचने के बाद जब मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह ने टीम की एक अन्य सदस्य शिरीन को ज्वेलरी सौंपने के लिए अपना हैंडबैग खोला, तो उनके होश उड़ गए। ज्वेलरी के दोनों डिब्बे पूरी तरह खाली थे और अंदर रखे बेशकीमती झुमके गायब हो चुके थे।
शिकायत के अनुसार, चोरी हुई ज्वेलरी में दो बेहद खास और एंटीक पीस शामिल थे। इमराल्ड स्टोन (पन्ना) और हीरे से जड़े सोने के झुमके, जिनकी कीमत 66 लाख रुपए है। जाम्बियन इमराल्ड स्टोन और सोने की बॉर्डर वाले बेहद कीमती झुमके, जिनकी कीमत 69 लाख रुपए है। दोनों की कुल कीमत 1.35 करोड़ रुपए है।
इतनी बड़ी रकम के आभूषणों के अचानक गायब होने से पूरी टीम सन्न रह गई। इवेंट खत्म होने और मुंबई वापस लौटने के बाद, सवलीन सिंह ने तुरंत सहार पुलिस स्टेशन का रुख किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह चोरी चेक-इन लगेज से नहीं, बल्कि एक पर्सनल हैंडबैग से हुई है, इसलिए मुंबई पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोरी किस जगह पर अंजाम दी गई?
