सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका चोपड़ा का इंटरनेशनल धमाका, एंजेलिना जोली संग शेयर करेंगी स्क्रीन
- ऑफिशियल होने से पहले ही खत्म हुआ धनुष और मृणाल ठाकुर का रिश्ता, आपसी सहमति से जुदा की राहें!
- जब जॉन अब्राहम की वजह से रोई थीं कैटरीना कैफ, सलमान खान ने यूं दिया था सहारा!
- पुष्पा 2 प्रीमियर हादसा: अल्लू अर्जुन को मिला कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, चार्जशीट में बनाए गए आरोपी नंबर 11
- ईरानी सिंगर को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करना पड़ा भारी, मिली 74 कोड़ों की सजा
बॉक्स ऑफिस पर चला 'कॉकटेल 2' का जादू, फिल्म ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस के पहले दिन के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करते हुए शानदार शुरुआत की है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले दिन वर्ल्डवाइड 24 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
Winning hearts from Day 1, thank you for all the love
— Maddockfilms (@MaddockFilms) June 20, 2026
Book your tickets - https://t.co/S907Nx7xrA#Cocktail2 in Cinemas Now!! pic.twitter.com/YIdPgGi9F0
'कॉकटेल 2' ने अपने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नेट कलेक्शन की बात करें तो यह 14.1 करोड़ रुपए रहा। वहीं ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 7.36 करोड़ रुपए रहा।
फिल्म की इस शानदार ओपनिंग के पीछे इसकी दमदार एडवांस बुकिंग का बड़ा हाथ रहा। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग और ब्लॉक सीटों के जरिए करीब 8.80 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली थी। ओपनिंग डे पर देश भर के सिनेमाघरों में कुल 10,835 शोज चलाए गए, जिसने थिएटर्स में दर्शकों को खींचने में कामयाबी हासिल की।
14 साल पुरानी 'कॉकटेल' का रिकॉर्ड ध्वस्त
यह फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कॉकटेल' की स्पिरिचुअल सीक्वल है। दिलचस्प बात यह है कि 14 साल पहले रिलीज हुई मूल 'कॉकटेल' ने अपने ओपनिंग डे पर 10.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 'कॉकटेल 2' ने पहले ही दिन 14.1 करोड़ का नेट कलेक्शन करके पुरानी फिल्म के रिकॉर्ड को धोबी पछाड़ दे दी है।
बॉक्स ऑफिस पर इस धमाकेदार ओपनिंग के साथ ही स्टारकास्ट के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। 'कॉकटेल 2' महामारी (Post-Pandemic) के बाद शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग डे ग्रॉसर बन गई है। यह 'पद्मावत' और 'कबीर सिंह' के बाद उनके करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है।
कृति सेनन के करियर के लिए भी यह 'आदिपुरुष' के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग डे साबित हुई है। रश्मिका मंदाना के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
'कॉकटेल 2' के गाने जैसे 'बंधू 2.0' सोशल मीडिया पर पहले ही ट्रेंड कर रहे हैं, जिससे फिल्म को यूथ ऑडियंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। शनिवार और रविवार को वीकेंड की छुट्टी होती है, इसलिए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले वीकेंड में आसानी से 40 से 45 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी।
