क्या राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं? जानिए सलमान खान का शुक्रिया करते वायरल वीडियो का सच
बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों जेल में हैं। चेक बाउंस केस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। बॉलीवुड के कई सेलेब्स राजपाल यादव की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं।
इस वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या वाकई राजपाल यादव को जमानत मिल गई है? आइए जानते हैं क्या है पूरा सच।
BIG NEWS: RAJPAL YADAV IS OUT OF JAIL
Rajpal Yadav is reportedly out of jail now, and soon after his release, he thanked Salman Khan for his support. He said:
“Salman Bhai is like a brother to me. There are very few people like him in our industry — he is always helping… pic.twitter.com/IPu3THWx1N
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में राजपाल यादव को मीडिया से बात करते हुए देखा जा सकता है। वह कह रहे हैं, 'सलमान भाई मेरे बड़े भाई जैसे हैं। मुझे खुशी है कि हमारी इंडस्ट्री में सलमान भाई जैसे लोग मौजूद हैं।' इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह जेल से रिहा हो गए हैं।
यह वीडियो हालिया नहीं बल्कि कई साल पुराना है। यह उस समय का है जब राजपाल यादव एक पुराने कानूनी मामले में राहत मिलने के बाद सलमान खान का आभार जता रहे थे। वर्तमान में राजपाल यादव जेल से बाहर नहीं आए हैं। वह अभी भी तिहाड़ जेल में ही हैं।
आखिर मामला क्या है?
राजपाल यादव की कानूनी मुसीबतें साल 2010 में शुरू हुई थीं। उन्होंने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए दिल्ली की एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और राजपाल कर्ज चुकाने में असमर्थ रहे। समय के साथ ब्याज और पेनाल्टी जुड़कर यह रकम लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। कोर्ट ने टिप्पणी की कि अभिनेता को कई बार समझौते के मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया।
राजपाल यादव की जमानत याचिका पर 12 फरवरी 2026 को सुनवाई हुई थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें तुरंत राहत नहीं दी। अब इस मामले की अगली और महत्वपूर्ण सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में होनी है। उनके वकील का कहना है कि वे बकाया राशि के एक हिस्से का भुगतान करने के लिए तैयार हैं और जल्द ही समझौते की उम्मीद कर रहे हैं।