वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ 'एक दिन' का रोमांटिक पोस्टर, दिखी जुनैद खान और साई पल्लवी की शानदार केमेस्ट्री
'एक दिन' एक ऐसी रोमांटिक और जादुई प्रेम कहानी का वादा करती है जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स के रीयूनियन का गवाह बनेगी, जो 'जो जीता वही सिकंदर' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर 'एक दिन' एक ऐसी कोमल और जादुई रोमांस की कहानी है, जो जज्बातों और रिश्तों की सादगी का जश्न मनाती है। टीज़र रिलीज होने के बाद दर्शकों को इस जादुई प्रेम कहानी की एक झलक मिली है। इसमें जुनैद खान का वो प्यारा सा अनाड़ीपन और शर्मीला अंदाज, साई पल्लवी की सादगी और चमक के साथ एकदम फिट बैठ रहा है। फैंस प्यार के इस नए और ताज़ा अंदाज को पर्दे पर देखने के लिए अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने 'एक दिन' का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक बहुत ही प्यारा और सुकून भरा पल कैद किया गया है: एक शांत से सुपरमार्केट में जुनैद और साई एक-दूसरे के सामने खड़े हैं, और साई के हाथ में एक मफिन है जिस पर एक मोमबत्ती जल रही है। यह छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला पल उस कोमल और प्यारी प्रेम कहानी की झलक देता है जो इस फिल्म की जान है।
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, बस एक दिन ही काफी है। टीज़र अब आउट। देखिए #EkDin सिर्फ सिनेमाघरों में, 1 मई 2026 को।
'एक दिन' के जरिए आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान की आइकॉनिक जोड़ी लंबे समय बाद साथ वापसी कर रही है। 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं। सुनील पांडे के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।