कंगना शर्मा ने अपनी बोल्ड अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें हुईं वायरल
सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस कंगना शर्मा एक बार फिर अपनी कातिलाना तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर कंगना ने हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं।
तस्वीरों में कंगना शर्मा का ग्लैमर लुक साफ झलक रहा है। वह डीप मैरून कलर के गाउन में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इस बॉडी-हगिंग गाउन में कंगना का स्टाइल स्टेटमेंट बेहद क्लासी नजर आ रहा है।
इन तस्वीरों में केवल आउटफिट ही नहीं, बल्कि कंगना के फेशियल एक्सप्रेशंस भी सबका ध्यान खींच रहे हैं। उनकी आंखों की गहराई और चेहरे पर आत्मविश्वास उन्हें एक परफेक्ट डीवा बना रहा है।
न्यूड मेकअप और स्मोकी आइज के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया है। कंगना ने अपने बालों को हल्का कर्ली और खुला रखकर एक मेसी लेकिन सोफिस्टिकेटेड लुक अपनाया है।
तस्वीरों में कंगना के अलग-अलग पोज़ ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। सीढ़ियों पर खड़े होकर, रेलिंग के सहारे पोज़ देती कंगना हर एंगल से कॉन्फिडेंस और स्टाइल दिखा रही हैं।
हरियाणा के करनाल से ताल्लुक रखने वाली कंगना शर्मा का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में मॉडलिंग से की थी। कंगना ने साल 2016 में फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से अपना फिल्मी डेब्यू किया था।
कंगना शर्मा आज न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि एक बड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स है।