कौन है कृति खरबंदा का 'हैलो वैलेंटाइन'? पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर बिखेरा रोमांस
वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां सभी अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं, वहीं कृति खरबंदा ने भी अपने पति पुलकित सम्राट को 'हेलो वैलेंटाइन' कहते हुए अपना प्यार जताया है। फिलहाल वैलेंटाइन डे पर इस प्यार भरे इजहार के साथ कृति ने कपल की एक रोमांटिक तस्वीर भी साझा की है, जिसने फैंस का दिल तुरंत जीत लिया है।
कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स में नज़र आ रहे इस कैंडिड तस्वीर में कृति और पुलकित का खुशमिज़ाज अंदाज साफ झलक रहा है, और उनकी केमिस्ट्री तस्वीर को और भी खास बना रही है। विशेष रूप से बिना किसी भारी-भरकम शब्दों के, सादे से कैप्शन के साथ इस तस्वीर की भावनाएं, जिस खूबसूरती से कृति ने बयां की है, उसने उनके फैंस को बेहद इम्प्रेस कर दिया है।
गौरतलब है कि कृति और पुलकित अपने क्यूट सोशल मीडिया मोमेंट्स के साथ खुले-आम प्यार जताने के लिए जाने जाते हैं। शादी के बाद से ही यह जोड़ी फैंस को अपनी वेकेशन डायरीज़, सेलिब्रेशन पोस्ट्स और रोज़मर्रा की झलकियों से लगातार खुश करती रहती है।
यही वजह है कि वैलेंटाइन डे पर पुलकित कृति की तरफ से आए इस पोस्ट के लाइव होते ही कुछ ही मिनटों में इसे हज़ारों लाइक्स और कमेंट्स मिल गए। फैंस ने दिल वाले इमोजी, प्यार भरे मैसेज और शुभकामनाओं से कमेंट सेक्शन भर दिया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति और पुलकित दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं। लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर अपने बिज़ी शेड्यूल में से समय निकालकर अपने प्यार पर फोकस करना, उनके फैंस को बहुत भा रहा है।