वैलेंटाइन डे वीक पर शाहिद कपूर का धमाका, 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 'ओ रोमियो' निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की चौथी फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.2 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। यह शाहिद कपूर के करियर की छठी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। खास बात यह है कि इस फिल्म ने शाहिद की पिछली दो फिल्मों, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'देवा' के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है।
वैलेंटाइन डे और स्टारकास्ट का जादू
फिल्म की सफलता के पीछे एक बड़ी वजह इसकी फ्रेश स्टारकास्ट भी है। पहली बार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पर्दे पर नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। शनिवार को 'वैलेंटाइन डे' होने के कारण फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
'ओ रोमियो' 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी है 'हसीन उस्तरा' (शाहिद कपूर) की, जो एक खूंखार कॉन्ट्रैक्ट किलर है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात 'सपना दीदी' यानी अफशा (तृप्ति डिमरी) से होती है। प्यार, विश्वासघात और बदले की यह डार्क-थ्रिलर कहानी विशाल भारद्वाज के सिग्नेचर स्टाइल में बुनी गई है।