1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mohanlal announces drishyam 3 release date official poster
Last Updated : शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 (17:51 IST)

पुलिस को मात देने के लिए फिर से तैयार है जॉर्जकुट्टी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'

दृश्यम 3 रिलीज डेट
भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' एक बार फिर चर्चा में है। फैंस लंबे समय से 'दृश्यम 3' का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब साउथ स्टार मोनलाल ने 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 
 
मोहनलाल ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में मोहनलाल एक केले के बागान के बीच खड़े हैं और बेहद गंभीर मुद्रा में कुछ सोच रहे हैं। पोस्टर का बैकग्राउंड थोड़ा डार्क और मिस्टीरियस रखा गया है, जो 'दृश्यम' सीरीज के सिग्नेचर सस्पेंस को दर्शाता है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दृश्यम 3' दुनियाभर में 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। 
 
'दृश्यम' के पहले दो भागों ने न केवल मलयालम सिनेमा, बल्कि पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के झंडे गाड़े थे। फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने पहले ही संकेत दिए थे कि तीसरा भाग इस बार पिछले दो पार्ट्स की तुलना में अलग होगा। 'दृश्यम 3' केवल एक 'इंटेलिजेंट गेम' नहीं, बल्कि जॉर्जकुट्टी के जीवन में 4 साल बाद आए बदलावों और उसके परिवार की नई मानसिक स्थिति पर आधारित होगी।
 
'दृश्यम 3' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां दूसरे पार्ट की कहानी खत्म हुई थी। सुपरस्टार मोहनलाल जॉर्ज कुट्टी के रोल में वापसी करेंगे। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स में दिखाया गया था कि जॉर्ज कुट्टी अपने परिवार को बचाने के लिए किस हद तक जाता है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Valentine Day Special : वैलेंटाइन डे पर देखिए प्रेम में डूबी हुई ये मोस्ट रोमांटिक मूवीज़