जब शनाया कपूर के बॉयफ्रेंड की खुली पोल, एक साथ 5 लड़कियों से लड़ा रहा था इश्क, अनन्या पांडे ने बेस्टफ्रेंड दी यह सलाह
बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस शनाया कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू या मैं' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में शनाया के साथ आदर्श गौरव लीड़ रोल में हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान शनाया ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के एक ऐसे कड़वे अनुभव को साझा किया।
शनाया ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने रिश्ते में रहते हुए चीट किया था। एक्ट्रेस ने बताया, वह एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं, जिसे वह 'परफेक्ट' मानती थीं। दोनों एक साथ विदेश यात्रा पर थे। एक दिन शनाया के फोन की बैटरी खत्म हो गई और उन्हें कैब बुक करनी थी।
शनाया ने अपने बॉयफ्रेंड का फोन लिया और जैसे ही अनलॉक किया, उनके होश उड़ गए। शनाया ने देखा कि उनका पार्टनर न केवल अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था, बल्कि 4-5 अन्य लड़कियों के साथ भी फ्लर्ट कर रहा था। इस धोखे का पता चलते ही शनाया ने तुरंत चैट के स्क्रीनशॉट अपनी 'गर्ल गैंग' को भेजे।
शनाया ने कहा, उसी पल मैं अपने फोन पर गई, स्नैपचैट खोला और उन सभी लड़कियों का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी दोस्त अनन्या पांडे को भेजा और कहा कि मेरे साथ ये सब हो रहा है मैं क्या करूं? अनन्या ने कहा, 'ट्रेन पकड़ो और बस यहां आ जाओ।' हम काफी पास थे, मैं सोच रही थी, 'मैं बस ट्रेन नहीं पकड़ सकती, मैं क्या करूंऊ इर पूरे डिनर में मैंने ऐसा दिखावा कर रही थी जैस सब कुछ ठीक हो गया हो।'
दिलचस्प बात यह है कि जब उनके पार्टनर को लगा कि कुछ गड़बड़ है, तो उसने शनाया को मनाने के लिए इयररिंग्स गिफ्ट किए। शनाया ने इन्हें 'गिल्टी इयररिंग्स' का नाम दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, मैंने वे इयररिंग्स अपने पास रखे हैं और मैं उन्हें आज भी पहनती हूं। मुझे लगता है कि मैंने उस मानसिक प्रताड़ना के बदले उन्हें कमाया है।
जब शनाया ने अपने बॉयफ्रेंड का सामना किया, तो उसका जवाब और भी चौंकाने वाला था। उसने कहा, इसमें बड़ी बात क्या है? यह सिर्फ मैसेजिंग थी, कुछ भी फिजिकल नहीं था। शनाया ने इसे 'इमोशनल चीटिंग' करार देते हुए तुरंत ब्रेकअप कर लिया।
बता दें कि शनाया कपूर अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। वह बोनी कपूर और अनिल कपूर की भतीजी हैं। शनाया बचपन से ही बॉलीवुड के ग्लैमर के बीच पली-बढ़ी हैं। शनाया ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से की थी। उन्होंने फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।