1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prashant tamang wife martha aley reveals singer sudden death reason

प्रशांत तमांग के अचानक निधन पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नींद में हमें छोड़कर चले गए...

Prashant Tamang's death
'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने महज 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रशांत के अचानक चले जाने से उनका परिवार टूट गया है। वह अपने पीछे पत्नी मार्थ एली और एक बेटी को छोड़ गए हैं। 
 
प्रशांत के अचानक निधन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब प्रशांत की पत्नी मार्था एली ने साफ किया है कि सिंगर निधन नेचुरल हुआ है। उन्होंने नींद में सोते हुए ही दम तोड़ दिया था। इसमें कोई मिस्ट्री या रहस्य जैसा कुछ नहीं है। 
 
एक समाचार एजेंसी संग बात करते हुए मार्था ने कहा, मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुझे पूरी दुनिया से कॉल आ रहे हैं। जिन लोगों को मैं जानती हूं या जिन लोगों को मैं नहीं जानती, वो सभी फूल भेज रहे हैं। लोग मेरे घर के बाहर खड़े हैं। फैंस प्रशांत को आखिरी बार देखने के लिए हॉस्पिटल भी आए। 
 
उन्होंने कहा, मैं सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगी। क्योंकि मैं कभी बाहर नहीं गई। लेकिन मैंने देखा है कि लोग कैसे उन्हें सपोर्ट करते थे। लोग मैसेज, रील्स, उनके गानों, उनके काम के जरिए उन्हें प्यार देते थे। उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं चाहती हूं कि उन्हें अब और भी प्यार मिले। वो भले ही हमें छोड़कर चले गए। लेकिन मैं चाहूंगी कि आप उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। 
 
कम उम्र में प्रशांत के निधन पर पत्नी ने कहा कि इसमें कुछ संदिग्ध परिस्थिति जैसा नहीं है। उनकी मौत नेचुरली हुई है। वो सो रहे थे और नींद में हमें छोड़कर चले गए। उस वक्त मैं उनके साथ ही थी। 
 
आखिरी बार दिखेंगे सलमान की फिल्म में 
प्रशांत तमांग सिंगर के साथ-साथ एक्टर भी थे। प्रशांत तमांग कोलकाता पुलिस फोर्स के पूर्व अधिकारी थे। उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में भी काम ‍किया था। प्रशांत ने साल 2007 में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 3 में पार्टिसिपेट किया था। उन्होंने पाताल लोक 2 में भी काम किया।
 
प्रशांत तमांग ने सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भी काम किया है। उनके गुजरने के बाद ये उनकी आखिरी फिल्म होगी, जो 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जय भानुशाली से तलाक के बाद नदीम संग नाम जोड़ने पर भड़कीं माही‍ विज, एक्स हसबैंड ने भी किया सपोर्ट