1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Prime Video Telugu crime thriller film Cheekatilo trailer released
Last Modified: सोमवार, 12 जनवरी 2026 (13:33 IST)

प्राइम वीडियो की तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म 'चीकाटीलो' का रोमांचक ट्रेलर रिलीज

Prime Video Telugu film
प्राइम वीडियो ने अपनी इमोशनल तेलुगु क्राइम सस्पेंस ड्रामा 'चीकाटीलो' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। तेजी से विकसित हो रहे हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में संध्या की यात्रा दिखाई गई है, जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है। शोभिता धुलिपाला द्वारा निभाया गया यह किरदार अपने पॉडकास्ट के जरिए बीस साल से निष्क्रिय पड़े एक सीरियल किलर के रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश करती है। 
 
फिल्म का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है और इसका निर्माण डी. सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस प्रा. लि. के बैनर तले किया है। इसकी दमदार कहानी चंद्र पेम्मराजू और शरण कोपिशेट्टी ने लिखी है। फिल्म में शोभिता धुलिपाला और विश्वदेव राचकोंडा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं चैतन्य विश्वलक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘चीकाटीलो’ का प्रीमियर 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
 
चीकाटीलो का ट्रेलर हैदराबाद की अंधेरी दुनिया की एक रोमांचक झलक पेश करता है, जहां संध्या—एक क्रिमिनोलॉजी ग्रेजुएट और ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर हैं जो खुद को बिल्ली-और-चूहे के खतरनाक खेल में फंसा हुआ पाती है। एक चौंकाने वाली हत्या बीते अपराधों की कड़ी उजागर कर देती है, जिससे सच और इंसाफ की तलाश और भी तनावपूर्ण हो जाती है। 
 
अपने पॉडकास्ट को एक इन्वेस्टिगेशन टूल रूप में इस्तेमाल करते हुए संध्या एक निर्दयी हत्यारे को चुनौती देती है और उसे सामने लाने की कोशिश करती है। जैसे-जैसे कहानी का तनाव बढ़ता है, घटनाक्रम एक सिहरन पैदा कर देने वाले खुलासे की ओर बढ़ता है। लेकिन सवाल यही है—क्या सच सामने आएगा, या फिर संध्या खुद उस हत्यारे का अगला शिकार बन जाएगी? सस्पेंस और भावनाओं से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी दिल-दहला देने वाली खोज की नींव रखता है। 
 
फिल्म के निर्देशक और सह-लेखक शरण कोपिशेट्टी ने कहा, चीकाटीलो का निर्देशन मेरे लिए एक बेहद संतोषजनक यात्रा रही हैं—एक ऐसा अनुभव जिसने मुझे एक साधारण-सी दिखने वाली अपराध कहानी के पीछे छिपे इंसानी और अंधेरे पहलुओं को समझने और दिखाने का मौका दिया। अपने मूल में यह फिल्म सिर्फ एक क्राइम-सस्पेंस नहीं है, बल्कि यह हिम्मत, खामोशी और ताकत के खिलाफ संघर्ष, और इंसाफ को सामने लाने के साहस की कहानी है।
 
शोभिता धुलिपाला ने कहा, संध्या का किरदार निभाना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। वह एक आत्मविश्वासी, बेबाक युवा महिला है, जो हर तरह के विरोध के बावजूद अपने विश्वासों पर मजबूती से डटी रहती है। उसके फैसले एक खास तरह की जिद से प्रेरित हैं, जिसकी अपनी एक अलग कहानी है। हैदराबाद की गलियों और दूसरी तेलुगु जगहों से जुड़े किरदार को निभाना, और मेरा खुद का सांस्कृतिक संदर्भ भी वैसा ही होने की वजह से, इस किरदार और मेरी अपनी अभिव्यक्ति के बीच तालमेल बेहद सहज और पूरी तरह आनंददायक रहा। 
 
ये भी पढ़ें
शुरू हुआ मुंबई का सबसे पुराना और ऐतिहासिक 'काला घोड़ा आर्ट्स' फेस्टिवल, 26 सालो का जश्न होगा सबसे शानदार