गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. firoz nadiadwala conform welcome 4 nana patekar anil kapoor return
Last Modified: बुधवार, 11 मार्च 2026 (11:45 IST)

पर्दे पर फिर दिखेंगी उदय भाई और मजनू भाई की जोड़ी, मेकर्स ने कंफर्म की 'वेलकम 4'

Welcome 4
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'वेलकम' के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। एक तरफ जहां फैंस 'वेलकम टू द जंगल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने 'वेलकम 4' की पुष्टि कर दी है।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिरोज नाडियाडवाला ने खुलासा किया कि 'वेलकम 4' की स्क्रिप्टिंग का काम एडवांस स्टेज पर पहुंच चुका है। चौथी फिल्म अपने पहले की फिल्मों से कहीं अधिक भव्य होगी।
 
'वेलकम' के पहले दो भागों की जान रहे उदय भाई (नाना पाटेकर) और मजनू भाई (अनिल कपूर) तीसरे भाग में नजर नहीं आएंगे, जिससे फैंस थोड़े निराश थे। लेकिन फिरोज नाडियाडवाला ने स्पष्ट किया है कि 'वेलकम 4' में यह प्रतिष्ठित जोड़ी डॉ. घुंघरू (परेश रावल) के साथ जोरदार वापसी करेगी। 
 
ई-टाइम्स संग बात करते हुए फिरोज नाडियाडवाला ने कहा, हम स्क्रिप्ट के अंतिम चरणों में हैं। हम जिस संगीत और एक्शन की योजना बना रहे हैं, वह बहुत बड़ा होगा। हम मल्टीकल्चरल म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। इसमें मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन जैसे क्षेत्रों की प्रतिभाएं एक साथ आ रही हैं।
 
निर्माता के अनुसार, यह फिल्म रिक्टर स्केल पर 10 की तीव्रता वाले भूकंप जैसी होगी, जिसमें एक से ज्यादा विलेन देखने को मिलेंगे। इंटरनेट पर चल रही फिल्म की देरी की खबरों को खारिज करते हुए फिरोज ने साफ किया कि 'वेलकम 3' पूरी तरह तैयार है।
 
'वेलकम' सीरीज का सफर भारतीय सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। साल 2007 में आई वेलकम का निर्देशक अनीस बज्मी ने किया था। इसके साथ साल 2015 में 'वेलकम बैक' आई और अब जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होने वाली है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
क्या सोरब बेदी को डेट कर रही हैं मलाइका अरोरा? वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने