शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. finland president alexander stubb watched dhurandhar before india visit
Last Modified: मंगलवार, 10 मार्च 2026 (14:45 IST)

फिनलैंड के राष्ट्रपति भी बने ‘धुरंधर’ के फैन, भारत आने से पहले बेटे की सलाह पर देखी फिल्म

finland president alexander stubb watched dhurandhar before india visit
फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंच चुका है। हाल ही में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि उन्होंने भारत आने से ठीक पहले यह फिल्म देखी थी। खास बात यह है कि उन्हें यह फिल्म देखने की सलाह उनके बेटे ने दी थी। 
 
राष्ट्रपति स्टब ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें इसकी कहानी काफी दिलचस्प लगी, खासतौर पर आतंकवाद के खिलाफ दिखाई गई लड़ाई ने उन्हें प्रभावित किया। यही वजह है कि अब वह इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 

बेटे की सलाह पर देखी ‘धुरंधर’

भारत दौरे से लौटने के बाद अलेक्जेंडर स्टब ने बताया कि उनकी भारत यात्रा से पहले उनके बेटे ने उन्हें यह फिल्म देखने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि बेटे के कहने पर उन्होंने ‘धुरंधर’ देखी और फिल्म की कहानी उन्हें काफी रोचक लगी।
 
स्टब ने इंटरव्यू में कहा, “दिलचस्प बात यह है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने सुझाव दिया कि मुझे ‘धुरंधर’ देखनी चाहिए और मैंने ऐसा ही किया। फिल्म की कहानी में मैं भी एक तरह से शामिल था। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा बनकर मुझे खुशी होती है और अब मैं 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वल का इंतजार कर रहा हूं।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
 

19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’

अब दर्शकों की नजरें ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर टिक गई हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर चुका है। फिल्म में बड़े स्तर पर एक्शन और देशभक्ति की कहानी दिखाई जाएगी।
 
इस फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे और इसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। मेकर्स ने फिल्म के लिए पेड प्रीव्यू शो भी रखने की योजना बनाई है, जिससे रिलीज से पहले ही दर्शकों का उत्साह देखा जा सके। वहीं शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की advance booking भी अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग कर सकती है।

 

पहले भाग को मिली थी जबरदस्त सफलता

फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला भाग रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुआ था। देशभक्ति और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। यही वजह है कि फिल्म का दूसरा भाग लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है।
 
अब जब खुद फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भी फिल्म के फैन निकल आए हैं, तो इससे फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग तरह की चर्चा मिल गई है।
ये भी पढ़ें
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कुवैत में फंसीं थीं उर्वशी रौतेला, डर के मारे फ्लाइट में रो पड़ीं