विराट कोहली बने हमजा अली, जानिए कौन सा क्रिकेटर बना रहमान डकैत, 'धुरंधर' का AI वर्जन हुआ वायरल
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फैंस के दिलो-दिमाग पर अभी भी 'धुरंधर' का फीवर चढ़ा हुआ है। फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई AI जनरेटेड वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कभी क्रिकेटर्स तो कभी अन्य सेलेब्स धुरंधर मूवी के किरदारों में दिख रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर 'धुरंधर' मूवी के अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में विराट कोहली हमजा अली मजारी के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसे फिल्म में रणवीर सिंह ने निभाया था।
इसी तरह वीरेंद्र सहवाग जमील जमाली, शुभमन गिल उजैर बलोच, राहुल द्रविड अजय सान्याल, हार्दिक पांड्या मेजर इकबाल, रवि शास्त्री एसपी चौधरी असलम और महेंद्र सिंह धोनी रहमान डकैत के किरदार में नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं इस AI वीडियो में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भी यालिना जमाली के किरदार में दिखाया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।
धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।