गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urvashi rautela returned india amid iran israel war emotional flight story
Last Updated : मंगलवार, 10 मार्च 2026 (17:34 IST)

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कुवैत में फंसीं थीं उर्वशी रौतेला, डर के मारे फ्लाइट में रो पड़ीं

Urvashi Rautela
मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इस स्थिति के बीच कुवैत में फंस गई थीं। काम के सिलसिले में वहां मौजूद उर्वशी ने हालात बिगड़ते देख भारत लौटने का फैसला किया। जब वह भारत आने वाली फ्लाइट में बैठीं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। एक्ट्रेस ने बताया कि अचानक उन्हें बहुत डर महसूस होने लगा और वह बेहद बेचैन हो गईं। उनका यह भावुक पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भी उनकी सलामती के लिए दुआ करने लगे।
 

फ्लाइट में बैठते ही डर से घिर गईं उर्वशी

उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो और नोट शेयर किया, जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आईं। वीडियो में वह अपनी आंखों से आंसू पोंछती दिखीं। उन्होंने बताया कि जब तक वह फ्लाइट में बैठने तक पहुंचीं, तब तक सब कुछ सामान्य था।
 
लेकिन जैसे ही वह विमान के अंदर अपनी सीट पर बैठीं, उन्हें अचानक डर की एक लहर ने घेर लिया। उन्होंने लिखा कि उनका दिल तेजी से धड़कने लगा और उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर अचानक ऐसा क्यों हो रहा है। इस दौरान वह खुद को काफी कमजोर और बेचैन महसूस कर रही थीं।
 

फैंस से मांगी दुआएं

उर्वशी ने अपने नोट में फैंस से भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस समय उन्हें लोगों की दुआओं की जरूरत है। एक्ट्रेस ने लिखा कि वह चाहती हैं कि उनका सफर सुरक्षित रहे और वह जल्द ही घर पहुंच जाएं।
 
उन्होंने कहा, “अगर यह सब इमोशनल लग रहा है या मेरी बातों से कोई परेशान हुआ है तो मैं माफी चाहती हूं। लेकिन मुझे लगा कि मुझे अपने फैंस के साथ यह शेयर करना चाहिए कि मैं इस समय कैसा महसूस कर रही हूं। आपकी दुआएं और सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।”

प्रोफेशनल काम के सिलसिले में थीं कुवैत में

बताया जा रहा है कि जब मिडिल ईस्ट में हालात अचानक बिगड़ने लगे, उस समय उर्वशी रौतेला अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से कुवैत में थीं। जैसे ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा, वहां मौजूद कई लोगों की तरह वह भी काफी चिंतित हो गईं।
 
हालांकि अब राहत की बात यह है कि उर्वशी सुरक्षित भारत लौट आई हैं। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी कार से शहर की एक छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की, जिसमें वह शहर की सड़कों पर घूमती नजर आईं।
 

सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं उर्वशी

उर्वशी रौतेला का यह इमोशनल पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई फैंस ने कमेंट कर उनकी हिम्मत बढ़ाई और उनके सुरक्षित लौटने पर खुशी जताई।
 
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर सिर्फ राजनीति या अर्थव्यवस्था पर ही नहीं बल्कि वहां मौजूद आम लोगों और सेलेब्रिटीज पर भी पड़ रहा है। उर्वशी का अनुभव इसी स्थिति की एक झलक दिखाता है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
जब वर्ल्ड कप जीतने पर पूनम पांडे ने किया था कपड़े उतारने का वादा