धुरंधर के गाने 'Fa9la' ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी निगेटिव किरदार निभाकर छा गए हैं। वहीं अब 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने फासला (Fa9la) ने 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपनी जगह बना ली है।
'Fa9la' ने अपनी रिलीज के साथ ही चार्ट्स पर कब्जा कर लिया था, लेकिन अब इस गाने ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाकर दुनिया को चौंका दिया है। इस गाने की सफलता के पीछे इसके गहरे बोल और रूहानी संगीत है। 'धुरंधर' फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है, और अब इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान ने फिल्म की पूरी टीम के लिए सोने पर सुहागा का काम किया है।
'Fa9la' एक अरबी गाना है, जिसे बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है। अरबिया चार्ट्स पर सबसे ज्यादा बिलबोर्ड्स के साथ ये गाना टॉप पर पहुंचने की वजह से इस शानदार रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। फिल्पराची ने इस बड़ी उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर की है।
फ्लिपराची ने कहा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी! यह एहसास बहुत ही शानदार है। यह गाना उस भाषा (हिंदी) में लोकप्रिय हुआ, जिसमें इसे गाया ही नहीं गया था। यह दूसरी भाषा में कमाल करगया। यह एकदम से फट पड़ा और मैं बेहद खुश हूं कि एक ही गाने से एक साथ चार चार्ट्स टॉप किए।
जल्द भारत आएंगे फ्लिपराची
फिल्पराची 10 सालों से म्यूजिक बना रहे हैं। उन्होंने अरबी हिप-हॉप म्यूजिक को दुनियाभर में मशहूर करवाया है। धुरंधर के Fa9la गाने से पहले उनके कई मशहूर गाने हैं। लेकिन इस गाने से उन्हें अलग पहचान मिली। इस गाने की सक्सेस के बाद फिल्पराची भारत आने वाले हैं। उनके इंडिया टूर की शुरुआत 14 मार्च 2026 से होगी