शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randeep hooda lin laishram welcome baby girl
Last Modified: बुधवार, 11 मार्च 2026 (11:26 IST)

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, एक्टर ने दिखाई पहली झलक

Randeep Hooda baby girl
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर किलकारियां गूंज गई है। 10 मार्च को कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। खास बात यह है कि 10 मार्च को ही रणदीप के पिता का भी जन्मदिन था। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए एक बेहद भावुक नोट भी लिखा है।
 
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली झलक साझा की। पहली तस्वीर में रणदीप के पिता अपनी पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में नन्ही परी के छोटे से हाथ दिखाई दे रहे हैं। 
 
रणदीप ने कैप्शन में लिखा, दादाजी आर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके लिए मेरी तारीफ और भी गहरी हो गई है, पापा। और सबसे ज़रूरी बात - लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद।
 
थिएटर से शुरू हुई थी लिन और रणदीप की प्रेम कहानी
रणदीप और लिन की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मोटली' में हुई थी। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त बने, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उन्होंने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा और 2022 में दिवाली के मौके पर इसे आधिकारिक किया।
 
मणिपुर में हुई थी पारंपरिक शादी
इस जोड़े ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बेहद पारंपरिक 'मैतेई' रीति-रिवाज से शादी की थी। रणदीप सफेद धोती-कुर्ता और पगड़ी में नजर आए थे, वहीं लिन ने पारंपरिक मणिपुरी पोशाक 'पोटलोई' पहनी थी। उनकी सादगी भरी शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
ये भी पढ़ें
पर्दे पर फिर दिखेंगी उदय भाई और मजनू भाई की जोड़ी, मेकर्स ने कंफर्म की 'वेलकम 4'