बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. poonam pandey birthday controversies world cup- statement life story
Last Modified: बुधवार, 11 मार्च 2026 (11:04 IST)

जब वर्ल्ड कप जीतने पर पूनम पांडे ने किया था कपड़े उतारने का वादा

Poonam Pandey birthday
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे 11 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पूनम पांडे अपने मौत की झूठी अफवाह फैलाकर भी सनसनी फैला चुकी है। वहीं सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से भी वह तहलका मचाती रहती हैं। 
 
साल 2011 में भारतीय टीम के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर सारे कपड़े उतारने का वादा करके पूनम पांडे सुर्खियों में आ गई थीं। पूनम पांडे ने कहा था कि अगर इस बार भारत वर्ल्ड कप जीतता है तो मैं कपड़े उतार दूंगी। पूनम पांडे के इस बयान पर काफी विवाद मचा था। एक्ट्रेस के घरवालों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी और उन्हें फटकार लगाई थी। 
 
इससे अलावा पूनम पांडे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के चलते गिरफ्तार भी हो चुकी हैं। वहीं शादी के 2 हफ्तों बाद ही पूनम अपने पति सैम बॉमए पर मारपीट का आरोप लगाकर सुर्खियों में रही थीं। 
 
कानपुर में जन्मीं पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'ग्लैडरैग्स मैनहंट' और 'मेगामॉडल प्रतियोगिता' के टॉप 9 कंटेस्टेंट्स में रह चुकी हैं। पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड डेब्यू किया था।  
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, एक्टर ने दिखाई पहली झलक