1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ankita lokhande trolled for hijab in sheikh zayed mosque
Last Modified: गुरुवार, 28 मई 2026 (14:46 IST)

हिजाब पहनकर पति विक्की जैन संग मस्जिद पहुंचीं अंकिता लोखंडे, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास

Ankita Lokhande hijab controversy
टीवी और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन के साथ यूएई के खूबसूरत शहर अबू धाबी में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इस ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसमें वे वंडर वुमन से लेकर वार्नर ब्रदर्स के फन जोन जैसी जगहों पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। 
 
लेकिन, अंकिता की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर एक नई बहस और विवाद को जन्म दे दिया है। अबू धाबी दौरे के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन वहां की प्रसिद्ध मस्जिद देखने पहुंचे। इस दौरान अंकिता ने स्थानीय संस्कृति और मस्जिद के नियमों का सम्मान करते हुए जींस और टी-शर्ट के ऊपर हिजाब कैरी किया था। 
 
अंकिता का यह अंदाज कई सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनके हिंदू और मराठी होने पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, 'हिंदू तो हमेशा सेक्युलर होने की बात करते हैं, लेकिन दूसरे धर्म के लोग ऐसा नहीं करते। आप एक मराठी मुलगी हैं, फिर आपने हिजाब क्यों पहना?'
वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया, 'क्या आपने अपना धर्म बदल लिया है?' हालांकि, कुछ फैंस अंकिता के समर्थन में भी उतरे और उन्होंने कहा कि वे हिजाब में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह विवाद इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ रहा है क्योंकि कुछ ही दिनों पहले अंकिता लोखंडे का एक और रूप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
 
वीडियो में अंकिता पूरी श्रद्धा के साथ गौ सेवा करती, गायों को दुलारती और उन्हें चारा खिलाती नजर आई थीं। तब फैंस ने उनकी सादगी और सनातन धर्म के प्रति उनके जुड़ाव की जमकर तारीफ की थी। लेकिन अब, मस्जिद में हिजाब पहनने के कारण ट्रोलर्स उन्हें ताना मार रहे हैं और कह रहे हैं कि अभी कुछ दिन पहले तक वे गौशाला में थीं और अब मस्जिद में हिजाब पहनकर फोटो खिंचवा रही हैं।
 
वर्क फ्राट की बात करें तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी इन दिनों टीवी के पॉपुलर रियलिटी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में धमाल मचा रही है। शो में दोनों की नोकझोंक, कॉमेडी और केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। काम के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर ही यह कपल अबू धाबी में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचा है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज