विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने पैपराजी को दिखाया बेटे विहान का चेहरा, साथ में रखी यह शर्त
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कप्लस में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी पैरेंटहुड लाइफ का आनंद ले रहे हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने वाले इस कपल ने हाल ही में कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
दरअसल, विक्की और कैटरीना ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी (फोटोग्राफर्स) से अपने लाडले बेटे 'विहान' को पहली बार मिलवाया। लेकिन इस मुलाकात के साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने एक खास शर्त भी रख दी। उन्होंने पैपराजी को कहा कि विहान की तस्वीरें सार्वजनिक न की जाएं।
बीते सोमवार को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने न्यूबॉर्न बेबी विहान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। वे शहर से बाहर जाने की तैयारी में थे। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना चाहा, विक्की कौशल तो पोज देने के लिए आगे आए, लेकिन कैटरीना कैफ ने अपनी बाहों में नन्हे विहान को थाम रखा था। कैटरीना ने बेहद शालीनता से फोटोग्राफर्स से अनुरोध किया कि वे उनकी और बच्चे की तस्वीरें न खींचें।
वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने बताया, कैटरीना विक्की के साथ थीं, उन्होंने बच्चे के साथ फोटो खिंचवाने से मना किया, लेकिन खुद आगे बढ़कर पैपराजी को अपने बेटे विहान से जरूर मिलवाया। कपल के इस व्यवहार ने मीडियाकर्मियों का दिल जीत लिया। बिना किसी टकराव के अपनी बात को इतनी सहजता से रखना विक्की-कैटरीना के मैच्योरिटी लेवल को दिखाता है।
विक्की और कैटरीना का यह कदम बॉलीवुड में बढ़ रहे एक नए और सकारात्मक ट्रेंड की याद दिलाता है। इससे पहले विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी जैसे बड़े स्टार्स ने भी अपने बच्चों को कैमरों की चकाचौंध से दूर रखने के लिए 'नो-फोटोग्राफी पॉलिसी' को अपनाया है।
आपको बता दें कि विक्की और कैटरीना ने नवंबर 2025 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट साझा कर लिखा था, "हमारा बंडल ऑफ जॉय आ गया है। असीम प्यार और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।" इसके बाद 7 जनवरी को उन्होंने अपने बेटे के नाम 'विहान कौशल' का खुलासा किया था।
अगर काम की बात करें तो विक्की कौशल इस समय करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। साल 2025 में आई उनकी फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। विक्की जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें