1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. agastya nanda imdb exclusive ikkis film legacy pressure
Last Updated : मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (15:51 IST)

अगस्त्य नंदा ने फिल्मी विरासत पर तोड़ी चुप्पी, बोले- “ये मेरी विरासत नहीं, मुझे अपने पिता को गर्व महसूस कराना है”

अगस्त्य नंदा ने फिल्मी विरासत पर तोड़ी चुप्पी, बोले- “ये मेरी विरासत नहीं, मुझे अपने पिता को गर्व महसूस कराना है”
अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा इन दिनों फिल्म इक्कीस को लेकर चर्चा में हैं। IMDb को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी फिल्मी विरासत के दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते। अगस्त्य का मानना है कि हर कलाकार की अपनी अलग पहचान होती है और वह किसी और की तुलना में खुद को आंकने में विश्वास नहीं रखते।
 
उन्होंने कहा कि उनका सरनेम नंदा इसलिए है क्योंकि वह सबसे पहले अपने पिता के बेटे हैं। उनके लिए सबसे अहम बात यह है कि वह अपने पिता को गर्व महसूस करा सकें। परिवार के अन्य सदस्य भले ही दिग्गज अभिनेता हों, लेकिन अगस्त्य उन्हें सिर्फ प्रेरणा के रूप में देखते हैं, न कि किसी ऐसी विरासत के रूप में जिसे उन्हें ढोना पड़े।
 
‘Ikkis’ की शूटिंग रही बेहद चुनौतीपूर्ण और अप्रत्याशित
अगस्त्य नंदा अभिनीत फिल्म इक्कीस का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। यह एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जिसमें अगस्त्य ने सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के किरदार को जीवंत किया है। इस किरदार के जरिए वह एक शहीद सैनिक की विरासत को पर्दे पर श्रद्धांजलि देते नजर आए।
 
फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए अगस्त्य ने बताया कि पूरा अनुभव काफी इंटेंस और अनप्रेडिक्टेबल रहा। उनके मुताबिक शूटिंग के दौरान शायद ही कोई ऐसा शेड्यूल रहा हो जो शांत या पहले से तय योजना के अनुसार चला हो। हर दिन कुछ नया और अप्रत्याशित होता था, जिसने इस फिल्म को उनके लिए एक खास अनुभव बना दिया।
 
नई पीढ़ी के कलाकारों को लेकर उत्साहित हैं अगस्त्य
भविष्य की बात करें तो अगस्त्य नंदा 2026 को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी के कई कलाकार शानदार काम कर रहे हैं और आने वाले समय में भी कई बेहतरीन फिल्में देखने को मिलेंगी।
 

अगस्त्य को इस बात पर गर्व महसूस होता है कि उनकी जनरेशन के कलाकार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने माना कि जब अपनी उम्र के कलाकारों को स्क्रीन पर दमदार अभिनय करते देखते हैं, तो यह उनके लिए खुशी और प्रेरणा दोनों का कारण बनता है।
ये भी पढ़ें
ड्रग माफिया, जादू और हंसी का धमाका: क्या ‘राहु केतु’ बनेगी अनोखी कॉमेडी फिल्म?