सम्बंधित जानकारी
- धर्मेन्द्र की आखिरी फिल्म, अगस्त्य नंदा का सैनिक अवतार और 1971 की जंग: इक्कीस की पूरी कहानी
- प्रदूषण को लेकर दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला, 800 फैक्ट्रियां होंगी बंद, 411 को दिया क्लोजर नोटिस
- Ikkis देखकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हर फ्रेम में परफेक्शन हैं अगस्त्य नंदा
- Delhi New EV Policy Draft : ईवी स्कूटर-बाइक पर 40000 तक की छूट, जानिए क्या है ईवी पॉलिसी
- सड़क पर भीख मांग रही थीं सलीम दुर्रानी की पत्नी रेखा, क्या है वायरल वीडियो का सच
बच्चन फैमिली के इस मेंबर को रेखा ने दिया फ्लाइंग किस, Ikkis स्क्रीनिंग में दिखा भावुक पल
मुंबई में आयोजित फिल्म इक्कीस की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दिग्गज अभिनेत्री रेखा एक बार फिर अपने खास अंदाज़ को लेकर चर्चा में आ गईं। रेड कार्पेट पर चलते हुए Rekha कुछ पलों के लिए रुक गईं और वहां लगे पोस्टरों को गौर से देखने लगीं।
सबसे पहले उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोस्टर के सामने हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि दी और सिर झुकाकर सम्मान जताया। इसके बाद रेखा की नजर अगस्त्य नंदा के पोस्टर पर गई, जहां उन्होंने बेहद स्नेह भरे अंदाज़ में पोस्टर को छुआ और फ्लाइंग किस देकर आशीर्वाद दिया। यह पल वहां मौजूद लोगों और कैमरों में कैद हो गया।
Agastya Nanda की फिल्म Ikkis क्यों है खास
इक्कीस का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और यह एक वॉर बायोपिक है। फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में Agastya Nanda इस बहादुर सैनिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
फिल्म में जयदीप अहलावत, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर और राहुल देव जैसे दमदार कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इक्कीस को 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बयां किया दिल का हाल
फिल्म की एक पिछली स्क्रीनिंग में शामिल हो चुके अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए अगस्त्य नंदा को लेकर भावुक बातें साझा कीं। उन्होंने Agastya के जन्म से लेकर बड़े पर्दे पर उसे देखने तक की यादों को शब्दों में पिरोया।
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि कैसे श्वेता बच्चन की डिलीवरी के समय से लेकर Agastya को गोद में उठाने, उसकी आंखों के रंग पर चर्चा करने और उसके अभिनेता बनने के फैसले तक की हर याद आज भी उनके दिल में ताजा है।
The world might end but Rekha will never move on ???? pic.twitter.com/FEkAAr51eQ
— Mona Shandilya (@RoseTint4) December 29, 2025
Agastya की एक्टिंग पर Big B का बड़ा बयान
अमिताभ बच्चन ने Ikkis में Agastya की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब Agastya स्क्रीन पर होते हैं तो नजरें खुद-ब-खुद उन्हीं पर टिक जाती हैं। उन्होंने इसे दादाजी का भावुक बयान नहीं, बल्कि एक सख्त फिल्म दर्शक की राय बताया।
Big B के मुताबिक, फिल्म की कहानी, निर्देशन और प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली है। फिल्म खत्म होने के बाद उनकी आंखें खुशी और गर्व से भर आईं और वह कुछ बोल भी नहीं पाए।
