1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varanasi movie release date 2027 ss rajamouli mahesh babu
Last Updated : मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (11:55 IST)

वाराणसी कब होगी रिलीज? महेश बाबू–प्रियंका चोपड़ा की मेगा फिल्म की कंफर्म डेट आई सामने!

वाराणसी कब होगी रिलीज? महेश बाबू–प्रियंका चोपड़ा की मेगा फिल्म की कंफर्म डेट आई सामने
भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ हफ्ते पहले सामने आया था, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी थी। उसी इवेंट में फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावानी ने संकेत दिया था कि यह मेगा प्रोजेक्ट 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों तक पहुंचेगा।
 
आखिर कब रिलीज होगी ‘वाराणसी’?
अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। एसएस राजामौली और टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की यह बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म फिलहाल प्रोडक्शन फेज में है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 9 अप्रैल 2027 तय कर ली है। खास बात यह है कि टीम इसे श्री राम नवमी के पावन अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
 
स्टारकास्ट और कहानी को लेकर बढ़ी उत्सुकता
‘वाराणसी’ में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन तीनों कलाकारों की पहली बार एक साथ मौजूदगी फिल्म को और भी खास बना रही है। राजामौली की पिछली फिल्मों को देखते हुए दर्शकों को इस बार भी भव्य विजुअल्स और दमदार कहानी की उम्मीद है।
 
1300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही मेगा फिल्म
खबरों के मुताबिक ‘वाराणसी’ लगभग 1300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार की जा रही है। इस फिल्म का निर्माण केएल नारायण और एसएस कार्तिकेय कर रहे हैं। इतने बड़े बजट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्लानिंग के साथ इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है।

 
टीज़र को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
इससे पहले जारी किए गए टीज़र को देश-विदेश के बाजारों में शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने तैयार किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। ‘वाराणसी’ को पूरी तरह आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है और इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है, ताकि यह ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच सके।
ये भी पढ़ें
अगस्त्य नंदा ने फिल्मी विरासत पर तोड़ी चुप्पी, बोले- “ये मेरी विरासत नहीं, मुझे अपने पिता को गर्व महसूस कराना है”