1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Prakash Raj spoke from his heart after completing the schedule of SS Rajamoulis Varanasi post viral
Last Modified: बुधवार, 24 दिसंबर 2025 (12:55 IST)

प्रकाश राज ने पूरा किया वाराणसी का शेड्यूल, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

Varanasi Movie Schedule
एसएस राजामौली इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह मेगा एक्शन-एडवेंचर फिल्म इस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित और इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में शामिल है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े स्टार्स से सजी इस फिल्म को लेकर उत्साह उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया। 
 
हाल ही में मेकर्स ने रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में इसका पहला ग्लिम्प्स पेश किया। इस शानदार इवेंट में 50 हजार से ज्यादा फैंस की मौजूदगी रही, जो भारतीय एंटरटेनमेंट इतिहास के सबसे बड़े लाइव फैन गैदरिंग्स में से एक और देश का अब तक का सबसे बड़ा फिल्म रिवील माना जा रहा है। 
 
अब इसी बढ़ते क्रेज के बीच फिल्म से जुड़ा एक और दिलचस्प अपडेट सामने आया है। मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने वाराणसी के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, जिससे इस सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
 
सोशल मीडिया पर प्रकाश राज ने फिल्म के एक शेड्यूल को पूरा करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कास्ट और पूरी टीम के साथ काम करने के लिए आभार जताते हुए लिखा, #Varanasi का एक शानदार शेड्यूल पूरा किया… मेरे भीतर के भूखे कलाकार के लिए यह किसी खुशी से कम नहीं था। 
 
उन्होंने लिखा, एसएस राजामौली, महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा आपका दिल से शुक्रिया। आप सभी के साथ काम करना बेहद रोमांचक रहा। अब अगले शेड्यूल पर लौटने का बेसब्री से इंतज़ार है। 
 
नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रकाश राज की, जो भारतीय सिनेमा के बेहद मशहूर और काबिल अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में शानदार अभिनय किया है और कई हिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। वॉन्टेड, सिंघम और दबंग 2 जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके प्रकाश राज अब वाराणसी से जुड़कर एक बार फिर दर्शकों को कुछ नया दिखाने वाले हैं। 
 
वाराणसी से पृथ्वीराज सुकुमारन का कुंभा के रूप में पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का मंदाकिनी के किरदार में दमदार अंदाज़ पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इन झलकियों के सामने आते ही पूरे देश में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। अब दर्शक इस बड़ी और भव्य फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं, जो 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 
ये भी पढ़ें
काश 60 की उम्र में भी ऐसा ही दिखूं, बर्थडे से पहले सलमान खान ने फ्लॉन्ट की अपनी बॉडी