'धुरंधर' की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना की बढ़ी डिमांड, 'दृश्यम 3' से किया किनारा!
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा लाइमलाइट अक्षय खन्ना लूट ले गए हैं। रहमान डकैत का निगेटिव किरदार निभाकर भी अक्षय खन्ना छा गए हैं। 'धुरंधर' की सक्सेस केबाद अक्षय की डिमांड भी काफी बढ़ गई हैं।
वहीं अब खबर आ रही है कि अक्षय खन्ना ने फिल्म 'दृश्यम 3' से हाथ पीछे खींच लिए हैं। 'दृश्यम 3' की अनाउंसमेंट के बाद से ही अक्षय खन्ना और अजय देवगन को एक बार फिर आमने-सामने देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटमेंट थे।
'बॉलीवुड मशीन' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस में भारी बढ़ोतरी की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने 'दृश्यम 3' के लिए अपने ऑन-स्क्रीन लुक में भी अहम बदलाव की मांग की थी।
अक्षय खन्ना की इन डिमांड्स की वजह से मेकर्स संग उनके मतभेद पैदा हुए और आखिरकार उन्होंने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। हालांकि 'दृश्यम 3' से बाहर निकलने को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' अक्षय खन्ना के करियर की अहम फिल्म साबित हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन और संजय दत्त सहित कई एक्टर्स हैं। जल्द ही 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है।