1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 not going off air star plus statement
Last Modified: शुक्रवार, 27 मार्च 2026 (15:03 IST)

क्या बंद हो रहा है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? स्टार प्लस ने बताई सच्चाई

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
टीवी का सबसे प्रतिष्ठित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। हालां‍कि इसके बावजूद कहा जा रहा है कि यह शो बंद होने वाला है। इसकी जगह नया शो 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' लेने वाला है। हालांकि, अब स्टार प्लस और खुद स्मृति ईरानी ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच सामने रखा है।
 
दर्शकों और फैंस के बीच बढ़ती बेचैनी को देखते हुए स्टार प्लस ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है। चैनल ने स्पष्ट किया है कि शो के बंद होने की खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने लिखा, हमने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' बंद हो रहा है और इसकी जगह 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' शुरू होने वाला है। 
 
उन्होंने लिखा, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये रिपोर्ट्स पूरी तरह निराधार हैं। हम इस शो को बंद नहीं कर रहे हैं और फिलहाल इसकी समाप्ति की कोई तारीख तय नहीं की गई है। यह बयान उन लाखों फैंस के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो तुलसी विरानी की शांति निकेतन में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
शो की मुख्य अभिनेत्री स्मृति ईरानी, जो तुलसी विरानी के किरदार में जान फूंकती हैं, उन्होंने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने न केवल इन अफवाहों को खारिज किया, बल्कि अपने 'इमेज और पर्सनालिटी' के गलत इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई के संकेत भी दिए।
 
स्मृति ने साझा किया, कृपया पीआर कंटेंट को उन संस्थाओं से सत्यापित करें जिनके पास आईपी अधिकार हैं। मैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा किसी अन्य शो से नहीं जुड़ी हूं। मेरी भागीदारी वाले किसी भी स्पिन-ऑफ प्रोग्राम को कानूनी रूप से अधिकृत नहीं किया गया है। दर्शकों को गुमराह न किया जाए, इसलिए कृपया तथ्यों की जांच करें।
 
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी फिलहाल एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। तुलसी अपने बच्चों की खातिर एक बार फिर शांति निकेतन लौट आई है। शो में पुरानी यादों के साथ-साथ नए जमाने का ड्रामा भी दर्शकों को बांधे हुए है। शो में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान अहम भूमिका में हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान से ताहा शाह तक: इन रोमांटिक हीरोज ने सिखाया सच्चे प्यार का मतलब