मलाइका अरोरा ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया बेटे अरहान का रिएक्शन
बॉलीवुड की स्टाइलिश दीवा मलाइका अरोरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से तलाक और फिर अर्जुन कपूर के साथ लंबे रिश्ते के बाद, मलाइका का नाम अक्सर किसी न किसी 'मिस्ट्री मैन' के साथ जोड़ा जाता है।
मलाइका अरोरा को बीते दिनों सोराब बेदी के साथ स्पॉट किया गया। दोनों की हग करते हुए और कोजी डांस करते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे ही मलाइका 'स्प्लिट्सविला X6' फेम सोराब को डेट कर रही है। अब मलाइका ने एक इंटरव्यू में इन तमाम अटकलों पर बेबाकी से अपनी राय रखी है।
कर्ली टेल्स संग बात करते हुए मलाइका अरोरा ने कहा कि उनके बारे में उड़ने वाली अफवाहें कभी-कभी चिड़चिड़ाने वाली होती हैं। यह वाकई परेशान करने वाला होता है, लेकिन अब मैंने इसे एक मजाक की तरह लेना शुरू कर दिया है। मैं और मेरा बेटा अरहान अब इन चीजों के बारे में बैठकर खूब हंसते हैं।
मलाइका ने कहा, मैं इन चीजों को प्लान नहीं कर सकती, अगर कुछ होना होगा, तो वह होकर रहेगा। फिलहाल, मैं अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हो रहा है, उसे एक्सप्लोर करके बहुत खुश हूं। ये मुझे मोटिवेट करता है। जहां तक पार्टनर, कैंपिनियनशिप की बात है ये शानदार है। अगर भविष्य में मुझे किसी के साथ रिश्ते में रहना होगा, तो मैं अपनी शर्तों पर रहूंगी।
मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी हमेशा एक खुली किताब रही है। उन्होंने करीब दो दशक तक बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अरबाज खान के साथ वैवाहिक जीवन बिताया। 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक लेने के बाद भी दोनों अपने बेटे अरहान की 'को-पेरेंटिंग' को लेकर अक्सर साथ देखे जाते हैं।
2018 में मलाइका की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें