शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ram charan birthday actor family biography movies net worth lifestyle
Last Modified: शुक्रवार, 27 मार्च 2026 (11:11 IST)

एक्टर के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं राम चरण, एयरलाइंस कंपनी के हैं मालिक

Ram Charan Birthday
साउथ सिनेमा के मेगापावर स्टार राम चरण 27 मार्च को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मार्च 1985 को चेन्नई में जन्मे राम चरण का पूरा नाम कोनिडेला राम चरण तेजा है। वे तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और सुरेखा के बेटे हैं।
 
राम चरण का परिवार साउथ इंडस्ट्री का सबसे प्रभावशाली परिवार माना जाता है। उनके दादा अल्लू रामलिंगैया मशहूर कॉमेडियन थे, जबकि उनके चाचा पवन कल्याण और नागेंद्र बाबू भी बड़े नाम हैं। उनके कजिन्स में अल्लू अर्जुन जैसे सुपरस्टार शामिल हैं।
 
राम चरण ने 2012 में उपासना कामिनेनी से शादी की, जो अपोलो हॉस्पिटल्स परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस कपल के तीन बच्चे हैं, जिनमें हाल ही में जन्मे जुड़वा बच्चे भी शामिल हैं।
 
राम चरण ने 2007 में फिल्म चिरुथा से डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान एसएस राजामौली की फिल्म मगधीरा से मिली, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उन्होंने रचा, नायक, येवडु, ध्रुव और रंगस्थलम जैसी हिट फिल्मों से खुद को सुपरस्टार साबित किया। वहीं RRR ने उन्हें इंटरनेशनल पहचान दिलाई और फिल्म ने ऑस्कर तक का सफर तय किया।
 
एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी दम
राम चरण सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी' खोली थी। इसके अलावा राम चरण हैदराबाद की एक रीजनल एयरलाइन कंपनी टर्बो मेगा एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं, जिसकी फ्लाइट्स ट्रू जेट नाम से चलती है। Hyderabad Polo Riding Club भी काफी चर्चित है।
 
लग्जरी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ
राम चरण का लाइफस्टाइल बेहद लग्जरी है। हैदराबाद में उनका आलीशान बंगला और मुंबई में प्रॉपर्टी उनकी रॉयल लाइफ को दर्शाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करोड़ों डॉलर में आंकी जाती है और वे तेलुगु सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
राम चरण के बर्थडे पर 'पेड्डी' का धमाकेदार टीजर रिलीज, देसी पहलवान बनकर जीता दिल