आलिया भट्ट ने साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस बोले- वॉव
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने ग्लैमरस लुक्स से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह केवल अभिनय में ही नहीं, बल्कि फैशन के मामले में भी बॉलीवुड की 'क्वीन' हैं।
आलिया ने हाल ही में मिंट ग्रीन कलर की ऑर्गेन्ज़ा साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। साड़ी पर बारीक फूलों की कढ़ाई और मैटेलिक धागों का काम इसे एक ड्रीमी और रॉयल लुक दे रहा है।
साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग मिंट-ग्रीन सिल्क का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जिसका 'प्लंजिंग वी-नेकलाइन' उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है।
आलिया ने ग्लोइंग मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। साथ ही एक शानदार कुंदन चोकर और स्टेटमेंट इयररिंग्स कैरी किए हैं।
तस्वीरों में आलिया कभी कैमरे की ओर देखते हुए अपनी नशीली आंखों से जादू चला रही हैं, तो कहीं 'गोल्डन ऑवर' की रोशनी में अपनी मुस्कान बिखेर रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसके पास वह यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' में दिखेंगी।