सिल्वर परी बन दिशा पाटनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, बैकलेस गाउन में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिटनेस और बोल्ड फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की नजरें उनसे नहीं हट रही हैं।
दिशा पाटनी तस्वीरों में सिल्वर शिमरी बॉडीकॉन गाउन में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसका हाल्टर नेक और बैकलेस डिजाइन है, जो दिशा के टोंड बैक को बखूबी फ्लॉन्ट कर रहा है।
ड्रेस पर किया गया बारीक मोतियों और क्रिस्टल का काम दिशा को एक रॉयल और डिवा वाला लुक दे रहा है। दिशा का यह स्टाइल मॉडर्न काउचर और रेड-कार्पेट फैशन का शानदार उदाहरण है।
दिशा पाटनी ने ग्लॉसी मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को एक नीट हाई बन में बांधा है, जिससे उनका शार्प फेस कट और नेकलाइन उभर कर सामने आ रही है।
तस्वीरों में दिशा एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। दिशा की तस्वीरों पर 'हॉट', 'फायर' और 'गॉर्जियस' जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
दिशा पाटनी का यह लेटेस्ट तस्वीरें एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक फैशन और ग्लैम आइकन भी हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें