शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan to taha shah best romantic heroes bollywood
Last Modified: शुक्रवार, 27 मार्च 2026 (15:21 IST)

शाहरुख खान से ताहा शाह तक: इन रोमांटिक हीरोज ने सिखाया सच्चे प्यार का मतलब

Shah Rukh Khan Romantic Films
प्यार हमेशा से रहा है और रहेगा, ऐसी बातें तो हमने अक्सर सुनी होंगी, लेकिन हिंदी फिल्मों की बात करें तो ऐसे हीरोज को याद करना लाज़मी हो जाता है जिन्होंने हमें सबसे पहले प्यार पर यकीन दिलाया। सालों से कई रोमांटिक हीरोज़ ने ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्होंने गहराई से प्यार किया, धैर्य से इंतज़ार किया और दर्शकों को यह महसूस कराया कि प्यार जुनूनी, सच्चा और हमेशा कायम रहने वाला हो सकता है। आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही सितारों पर, जिन्होंने रोमांस को सच में जादुई बना दिया।
 
शाहरुख खान - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 
जब भी बॉलीवुड में रोमांस की बात होती है, तो शुरुआत लगभग हमेशा शाहरुख खान से होती है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के किरदार के जरिए उन्होंने चार्म, शरारत और सच्चे जज़्बात का बेहतरीन मेल पेश किया था। उनका यह मशहूर विचार कि सिमरन के परिवार का दिल जीतकर ही उसे पाना है, प्यार की इज़्ज़त करने वाली सोच को नई पहचान देता है और राज को सबसे पसंदीदा रोमांटिक हीरोज़ में शामिल करता है।
 
शाहिद कपूर - जब वी मेट 
'जब वी मेट' में शाहिद कपूर का आदित्य कश्यप एक टूटे हुए दिल वाला बिज़नेसमैन होता है, जो धीरे-धीरे गीत की ज़िंदादिली के जरिए प्यार को फिर से महसूस करना सीखता है। उनका यह बदलाव, खुद को खो चुके इंसान से लेकर प्यार के लिए लड़ने वाले इंसान तक दर्शकों के दिल को छू जाता है।
 
ईशान खट्टर - धड़क 
'धड़क' में ईशान खट्टर ने मधु का किरदार निभाया है, जिसमें मासूमियत और जुनून दोनों दिखाई देते हैं। यह फिल्म पहले प्यार की कच्ची भावनाओं को दर्शाती है और यह दिखाती है कि कोई अपने प्यार के लिए समाज की दीवारों के खिलाफ कितनी दूर तक जा सकता है।
 
ताहा शाह बदुशा - हीरामंडी : द डायमंड बाज़ार 
'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार'  में ताहा शाह बदुशा ने एक क्लासिक रोमांटिक अंदाज़ पेश किया है। विशेष रूप से ताजदार के रूप में उनका किरदार पुराने दौर के प्यार को दर्शाता है, जो जुनूनी, शायरी से भरा और पूरी तरह समर्पित है। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को उस टाइमलेस रोमांस की याद दिलाई, जो अक्सर पीरियड ड्रामाज़ की पहचान हुआ करती है।
 
रोहित सराफ - मिसमैच्ड 
जेन-ज़ी के दर्शकों के लिए रोहित सराफ का ऋषि 'मिसमैच्ड' में मॉडर्न रोमांस की पहचान है, थोड़ा ऑक्वर्ड, लेकिन सच्चा और उम्मीदों से भरा हुआ है। विशेष रूप से डेटिंग ऐप्स और अनिश्चितताओं के इस दौर में भी उसका प्यार पर अटूट विश्वास उसे बेहद प्यारा बना देता है।
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा - शेरशाह 
'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार कैप्टन विक्रम बत्रा सिर्फ युद्धभूमि की बहादुरी तक सीमित नहीं था, बल्कि इसकी एक गहरी प्रेम कहानी भी थी। डिंपल चीमा के साथ उनका रिश्ता एक शांत, मजबूत और सच्चे प्यार को दर्शाता है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के दिलों में बस जाती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सिल्वर परी बन दिशा पाटनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, बैकलेस गाउन में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर