मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiara advani war 2 bikini scene post pregnancy reaction
Last Updated : मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (15:43 IST)

प्रेग्नेंसी के बाद War 2 के बिकिनी सीन पर कियारा आडवाणी का पहला रिएक्शन: मैंने पहले किया है, फिर कर सकती हूं

War 2 hit or flop
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जुलाई 2025 में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। बेटी के जन्म के बाद कियारा की जिंदगी ही नहीं, बल्कि अपने शरीर को देखने और समझने का नजरिया भी पूरी तरह बदल गया है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कियारा ने खुलासा किया कि मां बनने के बाद उन्होंने अपने शरीर को एक नई नज़र से देखना शुरू किया है।
 
‘War 2’ के बिकिनी सीन को लेकर क्या था पहला रिएक्शन?
अगस्त 2025 में रिलीज हुई फिल्म War 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं। फिल्म में उनका बिकिनी सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इसे उनके ऑन-स्क्रीन इमेज में एक बड़ा बदलाव माना गया। अब कियारा ने बताया कि जब फिल्म रिलीज हुई, तब वह हाल ही में मां बनी थीं और उस सीन को लेकर उनकी भावनाएं पहले से बिल्कुल अलग थीं।
 
Vogue India से बातचीत में कियारा ने कहा कि डिलीवरी के बाद उनके मन में सबसे पहले यही विचार आया कि “मैं ये पहले भी कर चुकी हूं, फिर से कर लूंगी।” लेकिन कुछ ही समय में उन्हें एहसास हुआ कि बात परफेक्ट बॉडी की नहीं, बल्कि खुद को स्वीकार करने की है।

kiara advani war 2 bikini scene post pregnancy reaction

 
प्रेग्नेंसी के बाद शरीर को स्वीकार करना आसान नहीं था
कियारा ने माना कि War 2 के उस चर्चित सीन के दौरान उनका शरीर जिस फिटनेस लेवल पर था और डिलीवरी के बाद जिस स्थिति में था, उस फर्क को स्वीकार करना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल रहा। उन्होंने यह भी बताया कि उस सीन के लिए उन्हें काफी अनुशासन और मेहनत करनी पड़ी थी, लेकिन मां बनने के बाद शरीर को तुरंत उसी शेप में लाने का दबाव अब उन्हें बेकार लगता है।
 
“तुमने एक इंसान को जन्म दिया है”
कियारा ने कहा कि अब जब वह अपने शरीर को देखती हैं, तो उन्हें गर्व महसूस होता है। उनके शब्दों में, “जब मैं खुद को देखती हूं, तो सोचती हूं कि तुमने एक इंसान को जन्म दिया है। इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती।” उन्होंने साफ कहा कि अब वह अपने शरीर के हर रूप और आकार का सम्मान करती हैं, क्योंकि यह शरीर उनके लिए क्या-क्या कर सकता है, यही सबसे अहम है।

kiara advani war 2 bikini scene post pregnancy reaction

 
कियारा और सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों ने फरवरी 2025 में सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 15 जुलाई 2025 को कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने सारायाह रखा। बेटी के जन्म की खबर साझा करते हुए दोनों ने लिखा था कि उनकी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है।
 
काम की बात करें तो कियारा आडवाणी आखिरी बार War 2 में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह पैन-इंडिया फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups में यश और नयनतारा के साथ दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें
Ikkis देखकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हर फ्रेम में परफेक्शन हैं अगस्त्य नंदा