'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी का धमाकेदार फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यश की इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।
बीते दिनों 'टॉक्सिक' से यश का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था, जो कि काफी दमदार था और इन्टेंस था। अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का धमाकेदार फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में कियारा नादिया के किरदार में नजर आने वाली हैं।
फर्स्ट लुक पोस्टर में कियारा आडवाणी एक दमदार और अलग अंदाज में दिख रही हैं। कियारा ब्लैक कलर के ऑफ-शोल्डर, थाई-हाई स्लिट गाउन में डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइट के बीच खड़ी दिख रही हैं। उनकी आंखों से आंसू बहते नजर आ रहे हैं।
कियारा के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, 'कियारा आडवाणी को ए टॉक्सिक फेयरीटेल फॉर ग्रॉन अप्स में नादिया के रूप में पेश कर रहा हूं।'
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीथु मोहनदास कर रहे हैं। फिल्म में यश और कियारा के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 19 मार्च, 2026 को छह भाषाओं में रिलीज होगी।