सम्बंधित जानकारी
- ...तो क्या सुशील मोदी नहीं रहेंगे बिहार के डिप्टी सीएम
- Bihar Election : बिहार में ‘किंगमेकर’ बनी ‘आधी आबादी’
- तेजस्वी यादव ने NDA पर लगाया छल से चुनाव जीतने का आरोप, कांग्रेस ने कहा- करेंगे आत्मचिंतन
- 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा फैसला NDA करेगा
- 16 नवंबर को शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार, क्या तोड़ पाएंगे श्रीकृष्ण सिंह का यह रिकॉर्ड
नीतीश के आवास पर NDA की बैठक खत्म, 15 नवंबर को होगा तय होगा सीएम
पटना। जनता दल (यू) नेता नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से अपना नेता चुनने के लिए रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे राजग विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को बिहार में राजग के चार घटक दलों - जद (यू), भाजपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेताओं की एक बैठक में यह फैसला किया गया। कुमार ने पत्रकारों से कहा कि बैठक 15 नवंबर को साढ़े 12 बजे होगी।
सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा के सबसे अधिक 74 सीटों पर जीत दर्ज करने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भगवा दल के वरिष्ठ नेताओं ने कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जोर दिया है।
चुनाव प्रक्रिया के शुरू होने से काफी पहले उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का सत्तारूढ़ गठबंधन का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। (भाषा)