सम्बंधित जानकारी
- T-20 World Cup के सुरक्षित आयोजन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा BCCI : जय शाह
- COVID 19 : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7,053 लोग हुए संक्रमित, पहली बार एक दिन में 104 लोगों की हुई मौत
- केजरीवाल बोले, दिल्ली में 7 से 10 दिन के भीतर कोविड 19 की स्थिति नियंत्रण में हो
- ब्रिटेन में बढ़ा संक्रमण, Covid 19 के 1 दिन में सामने आए रिकॉर्ड 33,470 नए मामले
- भारत में कोरोनावायरस के 44,879 नए मामले, 81 लाख से ज्यादा संक्रमण मुक्त
Habibul Bashar | बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हबीबुल बशर कोविड 19 से संक्रमित
ढाका। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है और यहां मिली खबर के अनुसार वे घर पर ही क्वारंटाइन में हैं। मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता बशर से पहले इस हफ्ते टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक और हरफनमौला महमूदुल्लाह रियाद को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। बशर ने 'बांग्ला ट्रिब्यून' से कहा कि मैं बहुत ही सतर्क था लेकिन फिर भी मैं संक्रमित हो गया।
उन्होंने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते। मुझे सोमवार से बुखार था और फिर यह 102 डिग्री हो गया। मंगलवार तक भी यह जारी रहा तो मैंने बुधवार की सुबह जांच कराई और शाम को मुझे पॉजिटिव होने का पता चला।
बांग्लादेश के लिए 50 टेस्ट और 111 वनडे खेल चुके 48 साल के बशर पिछले कुछ महीनों से ट्रेनिंग और मैचों के दौरान उपस्थित रहते थे। बांग्लादेश के कुछ अन्य स्टार खिलाड़ी कोविड-19 से उबर चुके हैं जिसमें मशरफी मुर्तजा, अबु जाएद और सैफ हसन शामिल हैं। (भाषा)
