1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. dhanteras 2026 pooja pujan samagri list vidhi muhurat kharidi

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

dhanteras 2026 puja guide
Dhanteras kab hai 2026 mein: दीपावली के 5 दिनी उत्सव में धनतेरस का त्योहार प्रथम दिन त्रयोदशी तिथि में रहता है। इस दिन आरोग्य के देवता धन्वंतरि देव, धन के कोषाध्यक्ष कुबेर देव और मृत्यु के देवता यमदेव की पूजा होती है। यह पूजा खासकर प्रदोषकाल में रहती है। चलिए जानते हैं पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पूजा सामग्री की लिस्ट।
 

धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त:

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 06 नंवरब को सुबह 10:30 बजे से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:43 से 12:26 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:54 से 02:38 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम को 05:32 से 05:59 तक।
प्रदोष काल- शाम 05:32 से रात्रि 08:09 तक।
वृषभ काल- शाम 06:02 से रात्रि 07:57 तक।
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 06:02 से रात्रि 07:57 तक।
Diwali Dhanteras 2026 Muhurat

1. आवश्यक पूजन सामग्री:

चौकी और कपड़ा: एक लकड़ी की चौकी और उस पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा।
प्रतिमा/चित्र: भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की तस्वीर या मूर्ति।
कलश और जल: पीतल या तांबे का कलश, स्वच्छ जल, गंगाजल, आम के पत्ते और एक कलावा (मौली)।
दीपक और तेल/घी:
आरती के लिए घी का मुख्य दीपक।
यमदेव के लिए एक चौमुखी दीपक (आटे या मिट्टी का) और सरसों का तेल।
पूजन सामग्री: अक्षत (बिना टूटे चावल), रोली/कुमकुम, हल्दी, चंदन, अबीर, गुलाल और दुर्वा।
फूल और माला: ताजे पीले या लाल फूल और फूलों की माला।
भोग और प्रसाद: पंचामृत, बताशे, खीर या कोई भी सफेद मिठाई, तुलसी दल, और ऋतु फल (विशेषकर अमरूद, सेब आदि)।
अन्य वस्तुएं: धूप, अगरबत्ती, कपूर, पान के पत्ते, सुपारी, इलायची, लौंग, नए खरीदे गए बर्तन/सोना/चांदी और सिक्के।
Dhanteras 2025

2. सरल पूजन विधि:

तैयारी और संकल्प:
  • स्नान के बाद उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में चौकी स्थापित करें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
  • चौकी पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की प्रतिमा/चित्र स्थापित करें।
  • खुद पर और पूजन सामग्री पर गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें।
 
कलश स्थापना:
कलश में जल, थोड़ा गंगाजल, एक सिक्का, सुपारी और दुर्वा डालें।
कलश के मुख पर आम के पत्ते रखें और ऊपर से नारियल या चावल से भरा पात्र रखें।
 
धन्वंतरि व देव पूजन:
दीप प्रज्ज्वलन: सबसे पहले घी का दीपक और धूप जलाएं।
तिलक और अक्षत: सभी देवी-देवताओं को रोली, चंदन और हल्दी का तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें।
पुष्प अर्पण: भगवान धन्वंतरि को पीले फूल और माता लक्ष्मी को लाल फूल/कमल अर्पित करें।
भोग लगाना: भगवान धन्वंतरि को धन्य (औषधि/आरोग्य के देवता) मानते हुए पंचामृत, तुलसी पत्र और मिष्ठान का भोग लगाएं।
 
मंत्र जाप:
भगवान धन्वंतरि मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय धन्वन्तरये अमृतकलशहस्ताय सर्वभयविनाशाय त्रैलोक्यनाथाय श्रीमहाविष्णुस्वरूपाय नमः।
कुबेर मंत्र: ॐ ह्रीं कुबेराय नमः।
Dhanteras 2025

नये बर्तन/आभूषण की पूजा:

धनतेरस के दिन खरीदे गए नए बर्तन, सिक्के, सोने-चांदी के आभूषणों को चौकी पर रखें, उन पर रोली का तिलक लगाएं और अक्षत छिड़कें।

आरती:

कपूर और घी के दीपक से भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की आरती करें। परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद बांटें।
 

यम का दीपक (यमदीप दान):

पूजा संपन्न होने के बाद शाम को घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं। यह दीपक अकाल मृत्यु के भय को दूर करने के लिए जलाया जाता है।
 
 
अगला लेख
मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा