Astrology Zodiac Capricorn Phy.htm

Wed, 30 Sep 2026

Notifications

मकर मकर
शारीरिक गठन

मकर राशि वालों का हाथ बड़ा चौकोर तथा रचनात्मक होता है। लंबाई की अपेक्षा इनकी चौड़ाई अधिक होती है। अंगूठा लचीला न होने के कारण पीछे की ओर नहीं झुकता। शुक्र का क्षेत्र बड़ा होता है तथा शनि का क्षेत्र भी पर्याप्त विकसित होता है। मकर राशि का प्रभाव शरीर के जोड़ों, हड्डियों, श्रवणेन्द्रिय तथा घुटनों आदि पर होता हैं। अतः इस राशि वालों को वात शूल आदि रोग हो सकते हैं। मकर राशि वाले व्यक्तियों की छाती, इंद्रिय, भुजा या गले पर तिल का निशान रहता है।