Astrology Zodiac Capricorn Frnd.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

मकर मकर
इष्ट मित्र

मकर राशि वालों के वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला व कुंभ राशि वालोंसे अच्छे संबंध रहते हैं। मित्रता अच्छी रहती है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक राशियां इनके प्रतिकूल हैं, इस राशि वाले व्यक्तियों से मकर राशि वालों को हमेशा सावधान रहना चाहिए। मीन राशि से इनकी अनुकूलता रहती है। धनु राशि के प्रति इनकी उदासीनता रहती है। मकर राशि वाले शारीरिक रूप से वृषभ राशि की ओर आकर्षित हो सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों से प्रसन्नता प्राप्त कर सकते हैं। कर्क राशि वालों से विवाह कर सकते हैं। कन्या राशि वालों से प्रेरणा तथा मीन एवं तुला राशि वालों से समस्याएं प्राप्त कर सकते हैं। कुम्भ राशि वाले इन्हें आर्थिक हानि पहुंचा सकते हैं। इनकी मित्रता स्थाई होती है परन्तु इनके मित्रों की संख्या कम होती है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: